Let’s travel together.

स्वास्थ्य मंत्री की कार के सामने खड़े होने की सजा::08 सविदा स्वास्थ्य कर्मी गये जेल

0 357

संविदा स्वास्थ्य कर्मचारियों को अपराधियों की तरह रस्सी से बांधकर ले गई  पुलिस 

भोपाल। मध्य प्रदेश में चल रही है संविदा स्वास्थ्य कर्मचारियों की हड़ताल के बीच राजधानी भोपाल में बड़ा घटनाक्रम हो गया। स्वास्थ्य मंत्री डॉ प्रभु राम चौधरी की कार के सामने खड़े होने वाले 10 कर्मचारियों को गिरफ्तार किया गया। बाद में 2 कर्मचारियों को मुक्त कर दिया गया जबकि 8 को जेल भेज दिया गया। 

राजधानी के जेपी हॉस्पिटल में प्रदर्शन कर रहे संविदा स्वास्थ्य कर्मचारियों अपराधियों की तरह रस्सी से बांधकर ले जाया गया था । प्रदर्शनकारियों के वकील ने बताया कि कार्यपालक मजिस्ट्रेट ने कहा था कि आप सभी की प्रतिभूति जमा कर दीजिए, हम सब की जमानत मंजूर कर रहे हैं। इसके बावजूद पुलिस ने 8 प्रदर्शनकारियों की जमानत मंजूर नहीं की और उन्हें जेल भेज दिया।

मौके पर मौजूद प्रदर्शनकारियों ने कहा कि 8 साथियों को जेल भेजने से हमारा आंदोलन नहीं टूटेगा। हम पूरे 32000 संविदा स्वास्थ्य कर्मचारी जेल जाने के लिए तैयार हैं। इससे पहले प्रदर्शनकारी कर्मचारी पुलिस थाने और असिस्टेंट कमिश्नर ऑफ पुलिस के ऑफिस के बाहर बड़ी संख्या में मौजूद थे।

 

बताया गया है कि पुलिस द्वारा पकड़े गए 10 कर्मचारियों में से दो चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास सारंग के संपर्क वाले थे। असिस्टेंट कमिश्नर ऑफ पुलिस ने पहले नियमानुसार सब की जमानत मंजूर कर दी थी। भारत में अचानक फैसला बदल दिया गया। सब को जेल भेजने की तैयारी की गई। कहा जा रहा है कि इसी बीच विश्वास सारंग के कहने पर 2 कर्मचारियों को छोड़ दिया गया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

बरेली में गणेश विसर्जन जुलूस के दौरान दो समितियों में विवाद, चले लाठी-डंडे     |     मानवता का महापर्व विशाल रक्तदान शिविर संत निरंकारी सत्संग भवन में शनिवार को होगा आयोजित     |     साँची विश्वविद्यालय के कुलगुरु प्रो. विमलेन्द्र कुमार ने किया सतधारा स्तूप और जम्बूद्वीप पार्क का भ्रमण     |     ब्रेक फेल होने से खाई में जा गिरा मिनी ट्रक, बालमपुर घाटी में टला बड़ा हादसा     |     पीजी कॉलेज में एनएसएस स्थापना दिवस पर उन्मुखीकरण कार्यक्रम आयोजित     |     नर्सिंग विद्यार्थियों ने परीक्षा परिणाम जारी होने पर उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल का जताया आभार     |     बैंक ग्राहकों के लिए जरूरी सूचना: रविवार 27 सितंबर को खुली रहेंगी SBI शाखाएं     |     उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने बण्डा की दयोदय गौशाला में किया वृक्षारोपण, गौवंश को खिलाया चारा एवं गुड़ के लड्डू     |     सेवा संकल्प अभियान 2026,बंडा सहित देशभर के सेवा संकल्प यात्रियों से प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने किया संवाद     |     पंडित दीनदयाल उपाध्याय जयंती पर श्रद्धांजलि और वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811