Let’s travel together.

त्रिदेव मंडल कार्यशाला में सोशल मीडिया एवं आईटी विभाग का प्रशिक्षण सम्पन्न

0 508

विदिशा। लैंडमार्क गार्डन में त्रिदेव मंडल कार्यशाला सोशल मीडिया एवं आईटी विभाग का प्रशिक्षण हुआ जिसमें दुर्गा नगर मंडल का प्रशिक्षण प्रारंभ हुआ ।कार्यशाला का प्रारंभ वरिष्ठ भाजपा नेता प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य मुकेश टंडन ने किया।

उपस्थित अतिथियों द्वारा भारत माता पंडित दीनदयाल उपाध्याय श्यामा प्रसाद मुखर्जी जी के चित्रों के समक्ष माल्यार्पण कर एवं दीप प्रज्वलित कर किया गया। इस प्रशिक्षण वर्ग में 5 सत्र निरंतर चले जिसमें प्रथम सत्र में कार्यकर्ताओं का पंजीयन किया गया ।

द्वितीय सत्र उद्घाटन सत्र में वरिष्ठ भाजपा नेता मुकेश टंडन ने कार्यकर्ताओं को संबोधित किया उन्होंने सभी मंडल के वरिष्ठ नेता कार्यकर्ता साथ ही बूथ केंद्रों के अध्यक्ष महामंत्री बी एलए को पार्टी की गतिविधि एवं योजनाओं के बारे में बताया ,जनता तक हमें अपनी बात कैसे रखना चाहिए, केंद्र सरकार और राज्य सरकारों की जन हितैषी योजनाओं और कार्यों के बारे में बताया, सरकार के अच्छे कार्यों का प्रचार-प्रसार भी हम ही को करना है हमारी सरकार की योजनाओं का लाभ सभी वर्ग को दे रही है उसे बताने की जिम्मेदारी हम सब की बनती है तृतीय सत्र मंडल के प्रशिक्षण प्रभारी सुनील त्रिवेदी द्वारा मतदान केंद्र पर की जाने वाली गतिविधियों एवं व्यवस्थाओं से कार्यकर्ताओं को परिचित कराया।

चतुर्थ सत्र में सोशल मीडिया के जिला संयोजक संयोग श्रीवास्तव द्वारा सोशल मीडिया के उपयोग दुरुपयोग एवं मैनेजमेंट पर कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन किया गया समापन पंचम सत्र में भाजपा जिला अध्यक्ष डॉ राकेश सिंह जादौन द्वारा संगठन की रीति नीति कार्यपद्धती अनुशासन आगामी कार्यक्रम आदि के विषय में विस्तार पूर्वक कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन किया गया जिला महामंत्री अनिल सोनकर द्वारा प्रशिक्षण वर्ग में आए हुए सभी परीक्षार्थियों से परिचय प्राप्त कर उनकी बुथवार समीक्षा की गई कार्यक्रम का संचालन दुर्गा नगर मंडल के अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह चौहान ने किया आज के कार्यक्रम में मुख्य रूप से उपस्थित भाजपा के जिला अध्यक्ष राकेश सिंह जादौन जिला सोशल मीडिया प्रभारी संयोग श्रीवास्तव जिला महामंत्री अनिल सोनकर वरिष्ठ भाजपा नेता राजेश जैन छत्रपाल शर्मा सुनील त्रिवेदी मंचासीन रहे कार्यक्रम का आभार व्यक्त दुर्गा नगर मंडल के महामंत्री रामप्रसाद पासी ने किया।

भाजपा दुर्गा नगर मंडल के मीडिया प्रभारी सुनील साहू ने बताया कि कार्यक्रम में दुर्गा नगर मंडल के पदाधिकारी गण उपाध्यक्ष रामकिशोर विश्वकर्मा राजेश मिश्रा संजीव मिश्रा मीडिया प्रभारी सुनील साहू कार्यालय मंत्री आशीष मेहता सह कार्यालय मंत्री दीप सिंह जादौन मंत्री विकास जैन लीलाधर लोधी लखन पटेल अनुसूचित जाति मोर्चा नगर अध्यक्ष अभिषेक चौधरी, पूर्व पार्षद शैलेंद्र सिंह सरवैया धर्मेंद्र लोधी महिला नेत्री श्रीमति उमा विश्वकर्मा श्रीमति किरण प्रजापति श्रीमति सोनी श्रीवास्तव सहित दुर्गा नगर मंडल के अपेक्षित श्रेणी के सभी वरिष्ठ जेस्ठ श्रेष्ठ कार्यकर्ता साथी उपस्थित रहे प्रशिक्षण वर्ग के सफलतापूर्वक संपन्न होने पर दुर्गा नगर भाजपा मंडल अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह चौहान द्वारा व्यवस्था में लगे हुए सभी कार्यकर्ताओं को साधुवाद दिया ।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

कालोनी- सोसायटी में रहने वाले बिजली उपभोक्ता को देना पड़ सकता है सेवा शुल्क     |     जबलपुर में चुनाव कराने पहुंचा विशेष सुरक्षा बल, संवेदनशील क्षेत्रों में होंगे तैनात     |     भिंड में शोपीस बने ATM, एक सप्ताह से नहीं है कैश, लोग परेशान     |     भेड़ाघाट बाइपास के नजदीक हाईवे में डामर से भरा कंटेनर पलटा     |     बॉलीवुड एक्टर सलमान खान के घर के बाहर फायरिंग मामलागुजरात के भुज से दो आरोपी गिरफ्तार     |     दिग्विजय सिंह के सामने गढ़ बचाने की चुनौती, पिछले एक दशक से लगातार जीत रही भाजपा, ऐसे हैं राजगढ़ के सियासी समीकरण     |     महाअष्टमी पर नगर पूजा, माता महामाया व महालया को लगा मदिरा का भोग     |     किसानों को नहीं दी रसीद कैसे होगा किसानों को भुगतना ,वेयरहाउस संचालक ने किसानों से तुलवा लिया 5000 बोरी गेहूं      |     मेडिकल कॉलेज के गेट पर श्वान के मुंह में मिला नवजात का सिर, जांच में सामने आई ये हकीकत     |     महाकाल के दर्शन करने आए केरल हाइकोर्ट के चीफ जस्टिस आशीष देसाई की तबीयत बिगड़ी     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811