Let’s travel together.

शोध केंद्र इतिहास विभाग में प्री एचडी वायवा संपन्न

0 136

आशीष मालवीय नर्मदापुरम

नर्मदापुरम। राष्ट्र वादी और सबअल्टर्न इतिहास लेखन पर आधारित शोध प्रबंध पर शा. नर्मदा महाविद्यालय नर्मदापुरम् के शोध केंद्र इतिहास विभाग में पीएच डी उपाधि हेतु प्री वाय वा आयोजित किया गया |
डॉ बीसी जोशी के मार्गदर्शन में कुमारी रिचा तिवारी एवं कुमारी दीपशिखा चौधरी का प्री पीएचडी वायवा सफलतापूर्वक संपन्न हुआ |
रिचा तिवारी के शोध का विषय भोपाल राज्य के जिले में प्रजा मंडल की भूमिका एवं दीपशिखा का मकड़ई रियासत का सांस्कृतिक वैभव पर आधारित है | 1947 में देश की आजादी के बाद भी भोपाल आजाद नहीं हुआ था |किस तरह भोपाल का विलीनीकरण भारत में हुआ इस पर विश्लेषणात्मक अध्ययन किया गया ।


होशंगाबाद की मकड़ई रियासत को पहचान दिलाने के उद्देश्य से दीपशिखा ने अपना शोध कार्य संपन्न किया |महत्वपूर्ण तथ्य यह है कि मकड़ई के मंदिर की स्थापत्य कला और नेपाल के मंदिरो की स्थापत्य कला में समानता है |
प्राचार्य डॉ ओ एन चौबे, डॉ संजय चौधरी, डॉ कमल वाधवा ने शोध प्रविधि पर सुझाव दिये |साथ ही डॉ के जी मिश्र, डॉ एस सी हर्णे ने राष्ट्र वादी इतिहास लेखन एवं आदिवासी जनजाति और हिंदुओं के साथ सांस्कृतिक संदर्भों पर प्रकाश डाला |
इस अवसर पर संस्था प्रमुख प्राचार्य डॉक्टर डॉ ओ एन चौबे , डॉ अमिता जोशी ,डॉ संजय चौधरी ,डॉ कमल वाधवा, डॉ के जी मिश्र, डॉ सविता गुप्ता, डॉ आर एस बोहरे, डॉ एन आर आडलक एवम पी जी के छात्र छात्राएं उपस्थित थे कार्यक्रम का संचालन एवं मार्गदर्शन डॉ हंसा व्यास ने किया और प्रजामंडल के विषय में विस्तार से बताया | प्राचार्य डॉक्टर ओ. एन चौबे डॉ कमल वाधवा ने विषय पर अपने महत्वपूर्ण सुझाव दिए और सभी ने शोधार्थियों को आशीर्वाद एवं बधाइयां दी | आभार प्रदर्शन डॉ कल्पना विश्वास ने किया | डॉ अंजना यादव ने रिपोर्ट प्रतिवेदन प्रस्तुत किया |

Leave A Reply

Your email address will not be published.

देहरी खेड़ापति हनुमान मंदिर में आज मनाई जाएगी राधारानी जन्माष्टमी     |     रायसेन दरगाह शरीफ पर उर्स की तैयारियों को लेकर प्रशासन ने की बैठक     |     प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्म दिवस पर नगर परिषद, जनप्रतिनिधियों और भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया श्रमदान     |     राधा अष्टमी पर श्रीजी मंदिर में गूंजेंगे राधा-कृष्ण के भजन, प्राकट्य महोत्सव पर भजन संध्या का आयोजन     |     मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान के अंतर्गत एसडीएम ने सुनीं ग्रामीणों की समस्याएं,विभिन्न संस्थाओं का किया निरीक्षण     |     जिला पंचायत उपचुनाव, लक्ष्मण सिंह लोधी तीर कमान और पूजा चौकसे दो पत्ती चुनाव चिन्ह लेकर उतरे चुनाव मैदान में      |     मंडीदीप रेलवे लाइन पर अज्ञात व्यक्ति गंभीर रूप से घायल मिला, सिर में लगी चोट     |     वनमाली शिक्षक सम्मान 2026 में रायसेन जिले के शिक्षकों को किया सम्मानित     |     दीवानगंज में 10 लाख के जेवरात की चोरी का 24 घंटे में खुलासा, बेटी और उसके दोस्त गिरफ्तार     |     कलेक्टर अरुण विश्वकर्मा ने स्वास्थ्य केंद्र मुड़िया खेड़ा का किया निरीक्षण     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811