Let’s travel together.

पुलिस को देख भागे तस्कर की पलटी पिकअप ,एक की मौत, परिजनों ने पुलिस पर लगाया मारपीट का आरोप…

0 64

मध्य प्रदेश के जावद में रतनगढ़ थाना क्षेत्र में एक तस्कर का पिकअप वाहन पलट गया और उसकी मौत हो गई है। आपको बता दें तस्कर का पीछा रतनगढ़ थाना क्षेत्र में पुलिस कर रही थी। तभी अचानक पिकअप वाहन पलट गया, वहीं इस मामले पर मृतक के परिजन रतनगढ़ स्वास्थ्य केंद्र पहुंच गए और उन्होंने जमकर विरोध किया है। इसके साथ ही उन्होंने पुलिस पर मारपीट करने से मौत होने के आरोप लगाए हैं और डॉक्टरों के पैनल से पोस्टमार्टम कराने की भी मांग की।

रविवार की दोपहर तक मृतक के परिजन रतनगढ़ स्वास्थ्य केंद्र पर विरोध प्रदर्शन करते रहे। परिजनों का कहना था कि वह एसपी से बात करेंगे बाद में जब समझौता हुआ की तीन डॉक्टरों का पैनल पोस्टमार्टम करेगा और वीडियोग्राफी कराई जाएगी। तब जाकर परिजन शांत हुए। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मृतक का नाम भेरूलाल है जो शंकरगढ़ जिला भीलवाड़ा का रहने वाला था और वाहन की तलाशी लेने पर पुलिस को 16 कट्टो में भरा करीब 320 किलो डोडा चूरा मिला है, पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।

वहीं मृतक के परिजनों का कहना है कि मृतक के शरीर पर कुछ निशान भी पाए गए हैं। इस मामले पर पुलिस अधीक्षक अंकित जायसवाल ने बताया कि मुखबीर से पुलिस को सूचना मिली थी कि एक पिकअप वाहन में डोडा चूरा का परिवहन किया जा रहा है। जो ग्वालियर कला रूट से भीलवाड़ा की तरफ जा रहा है, जिस पर कार्रवाई की गई थी। वाहन का पुलिस पीछा कर रही थी ,इस दौरान वाहन हादसे का शिकार हो गया जिसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई और एक व्यक्ति मौके से भाग गया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

श्रीराम लला प्रतिष्ठा एवं हनुमत पुनः प्रतिष्ठा     |     साइबर अपराधों पर रोक के लिए पुलिस का बड़ा जागरूकता अभियान शुरू     |     शिक्षा विभाग के मौन समर्थन से निजी स्कूल खुलेआम बेंच रहे ड्रेस किताब कॉपियां     |     बारिश से पहले खतरे की घंटी,  गली में मौत बनकर खड़ा जर्जर कच्चा मकान     |     6 साल में भी नहीं बना रेलवे स्टेशन का फुट ओवरब्रिज, रोज जान जोखिम में डालकर पटरी पार कर रहे ग्रामीण, विद्यार्थी      |     शिवपुरी में फर्जी BPL कार्ड से दो आवास हड़पने का आरोप, कलेक्टर से शिकायत       |     मिनीगोल्फ नेशनल चैंपियनशिप 2026-27 का आयोजन 25 से 30 जून तक नवा रायपुर में     |     इंदौर की ग्राम पंचायत काली बिल्लोद में कचरे से बन रहा फर्नीचर, केंद्रीय संयुक्त सचिव ने किया निरीक्षण     |     7 साल के जक्ष ने रचा इतिहास, बने शिवपुरी के सबसे कम उम्र राज्य स्तरीय बैडमिंटन खिलाड़ी     |     राज्य सरकार की गांवों को आत्मनिर्भर एवं स्वच्छ बनाने वाली कल्याणकारी योजनाओं पर दाग लगाते ग्राम पंचायत चोटियां बालोद के सरपंच सचिव     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811