Let’s travel together.

उत्तर प्रदेश: पत्नी गई मायके तो नाराज हुआ युवक, घर में पंखे पर लटकी मिली लाश

0 94

उत्तर प्रदेश के गोरखपुर में सनसनीखेज घटना सामने आई है. एक युवक अपनी पत्नी को मायके जाने से रोक रहा था. बावजूद इसके पत्नी मायके चली गई. इससे नाराज युवक ने पंखे में फंदा लगाकर जान दे दी. सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया.

पीपीगंज थाना क्षेत्र के तुर्कवलिया गांव निवासी दीनानाथ गुप्ता गुप्ता की पत्नी मायके जा रही थी. पति ने पत्नी को रोकने की भरपूर कोशिश की, लेकिन वह नहीं मानी. आसपास के लोगों को कहना है दोनों में इस बात को लेकर कई दिनों से विवाद भी चल रहा था. पत्नी के मायके जाने के बाद युवक काफी दुखी था.

सुबह देर तक बंद रहा कमरे का दरवाजा

घर के लोगों ने बताया कि वह रात में खाना भी नहीं खाया और अपने कमरे में सोने चला गया. हम लोगों ने कई बार दरवाजा खटखटाया, बुलाया, लेकिन उसने खाने से मना कर दिया. उसने बताया कि तबीयत ठीक नहीं है. सुबह खाना खाऊंगा. युवक सुबह देर तक जब नहीं जगा तो परिवार के लोगों ने दरवाजा फिर से खटखटाना शुरू किया, लेकिन वह नहीं खुला.

ऐसे में घर वालों को कुछ अनहोनी की आशंका हुई तो आसपास के लोगों को बुलाया. साथ ही इसकी सूचना ग्राम प्रधान को दी. गांव के लोग मौके पर पहुंचे तो ग्राम प्रधान ने सूचना स्थानीय पुलिस को दी. मौके पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों के सहयोग से फाटक तोड़ा तो अंदर का दृश्य देखकर गांव व परिवार के लोग हतप्रभ रह गए. दीनानाथ पंखे के फंदे से लटका हुआ था.

पुलिस मामले की जांच में जुटी

आनन-फानन में पुलिस ने नीचे उतरा और दीनानाथ को स्थानीय अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. घटना की जानकारी होने पर मृतक की पत्नी रिंकू देवी भी ससुराल पहुंच गई. उसने पति के परिवार वालों पर आरोप लगाया कि मेरे पति काफी दिनों से बंटवारा चाह रहे थे, लेकिन उसके घरवाले इसके लिए तैयार नहीं थे. इसको लेकर ही विवाद चल रहा था. मैं तो कुछ दिनों के लिए ही मायके गई थी, फिर लौट आती. इस संबंध में सीओ कमलेश सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है. पुलिस मामले की जांच कर रही है. पीएम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का पथ संचलन, पंच परिवर्तन का दिया संदेश     |     तेज बारिश के बाद गैरतगंज में निकला दशहरा चल समारोह, दो दर्जन से अधिक झांकियां शामिल     |     मुखर्जीनगर बस्ती में निकला राष्ट्रीय स्वयं सेवको का विशाल पथ संचलन      |     दुर्गा प्रतिमाओं का विसर्जन चल समारोह निकला,रात्रिभर चल समारोह के बाद सुबह पूजन उपरांत हुआ विसर्जन      |     शहीदों को सलाम: 150 वीर जवानों के नामों का वाचन, पुलिस लाइन में भावुक कर देने वाला श्रद्धांजलि समारोह     |     आधुनिक ‘तेजस ऑप्टिकल & आई केयर क्लिनिक’ का भव्य शुभारंभ, पूर्व कैबिनेट मंत्री रामपाल सिंह ने किया उद्घाटन     |     शिवराज सिंह चौहान की उपस्थिति में रायसेन में भव्य दशहरा समारोह, आकर्षक झांकियों ने मोहा मन     |     युवाओं के साथ माँ दुर्गा विसर्जन यात्रा में शामिल हुए भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ के प्रदेश सह-संयोजक     |     अवैध रूप से भंडारित लगभग 95 हजार रुपए के पटाखे जब्त     |     जय श्रीराम के उद्घोष के बीच 61 फीट के रावण का दहन, आतिशबाजी से जगमगाया आसमान     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811