Let’s travel together.

सर्वपितृ मोक्ष अमावस्या::पितृ विसर्जन का पर्व

0 160

पितृ विसर्जन का पर्व आज रविवार को मनाया जाएगा। इसकी तैयारी में लोग शनिवार से ही लग गए थे। कुश, तिल, पिन्डदान व श्राद्ध के सामानों की व्यवस्था लोगों ने दिनभर में कर लिया। ज्योतिष व कर्मकांड के विद्वानों के अनुसार सर्वार्थ सिद्धि योग में पड़ रहा पितृ विसर्जन पर्व महा पुण्यदायी माना गया है।

आश्विन मास की अमावस्या (रविवार) को लोग अपने पितरों को तर्पण व पिंडदान देकर उनकी विदाई करेंगे। घरों में अच्छे अच्छे पकवान बनाकर दोनियां निकाली जाएगी।  रविवार को उत्तरा फाल्गुनी नक्षत्र होने के कारण सिर्वार्थ सिद्धि नामक योग बन रहा है। शास्त्रों में इसकी बहुत बड़ी महिमा है

इस योग में तीर्थ-स्नान, दान, जप एवं ब्राह्मणों को भोजन, अन्न, वस्त्रादि का दान व श्राद्ध करने का विशेष महात्म्य माना गया है। यह पुण्य योग सूर्योदय से लेकर रात पर्यन्त तक रहेगा। सर्वपितृ श्राद्ध के दिन ज्ञात-अज्ञात तिथियों में मृतकजनों के निमित्त श्राद्ध कर्म करने से पितरों की शांति तथा श्राद्धकर्ता के घर में सुख-शांति एवं पारिवारिक सौभाग्य में वृद्धि होती है।

इस दिन ब्राह्मण भोजन, दानादि के बाद गौ ग्रास देना शुभ होता है। श्राद्ध के दौरान तुलसी, आम और पीपल के पेड़ पर जल चढ़ाएं और सूर्य देवता को सूर्योदय के समय अर्ध्य दें। सांयकाल गृहद्वार के बाहर दीप प्रज्ज्वलित कर श्रद्धा पूर्वक पितरों का विसर्जन करना चाहिए। ब्रह्मपुराण के अनुसार पितृ अमावस्या में पवित्र होकर यत्न पूर्वक श्राद्ध करने से मनुष्य की समस्त अभिलाषाएं पूरी होती हैं।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

बुरहानपुर में राब्ता मदारिस इस्लामिया अरबिया मध्य प्रदेश का आम अधिवेशन संपन्न     |     उपमुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने भगवान श्री महाकालेश्वर के दर्शन किए     |     51 शक्तिपीठों के शक्ति धाम प्रकल्प से देश में आध्यात्मिक चेतना का होगा विस्तार- विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र  तोमर     |     युवा आपदा मित्र योजना अंतर्गत 150 युवाओं का सात दिवसीय आपदा प्रबंधन प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित     |     रायसेन में अब रात 10 बजे के बाद नहीं बजेगा डीजे, तेज आवाज पर होगी कार्रवाई     |     छात्रावास के पास शराब दुकान से छात्राओं की सुरक्षा पर चिंता, हटाने की मांग तेज     |     विद्युत पेंशनर्स की दो प्रमुख मांगों को लेकर संघर्ष पर अहम विचार विमर्श                  |     जिला पंचायत सीईओ ने उद्यमियों, व्यापारियों के साथ किया संवाद     |     नहीं रहे रायसेन के वरिष्ठ पत्रकार महेंद्र तोमर, पत्रकार जगत में शोक की लहर     |     पत्रकार पर जानलेवा हमले के आरोपियों पर सख्त कार्रवाई की मांग     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811