Let’s travel together.

चुनाव बाद एक्शन में पीएम मोदी, आज करेंगे ताबड़तोड़ बैठकें, अगले 100 दिन के एजेंडे पर भी होगा मंथन

0 85

लोकसभा चुनाव का प्रचार और वोटिंग संपन्न होने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एक्शन मोड में नजर आने लगे हैं. सूत्रों के मुताबिक, पीएम मोदी रविवार को सात ताबड़तोड़ बैठकें करने जा रहे हैं, जहां कई मुद्दों पर बातचीत करेंगे. इसके अलावा आगामी 100 दिनों के कार्यक्रमों को लेकर एजेंडा तय करेंगे. वहीं, पीएम मोदी चुनाव प्रचार खत्म होने के बाद सीधे तमिलनाडु के कन्याकुमारी पहुंचे थे, जहां उन्होंने करीब 45 घंटे तक साधना की.

सूत्रों के मुताबिक, पीएम मोदी आज पहली बैठक चक्रवात के बाद की स्थिति की समीक्षा के लिए करेंगे. ये बैठक खासतौर पर पूर्वोत्तर के राज्यों को लेकर होने वाली है. पीएम मोदी ने शुक्रवार को चक्रवात रेमल के मद्देनजर स्थिति की समीक्षा की थी, जिसने कई राज्यों को प्रभावित किया है. प्रधानमंत्री ने पूर्वोत्तर में बाढ़ की स्थिति पर चिंता व्यक्त की और प्रभावित राज्यों को हर संभव सहायता का आश्वासन दिया था. असम, मणिपुर, मेघालय, मिजोरम, त्रिपुरा और पश्चिम बंगाल में चक्रवात रेमल की तबाही देखी गई है. चक्रवात के बाद लगातार बारिश के कारण पूर्वोत्तर के कई स्थानों पर बाढ़ की स्थिति गंभीर बनी हुई है और कई लाख लोग प्रभावित हुए हैं.

पीएम मोदी हीटवेव पर करेंगे बैठक

पीएम मोदी चक्रवात की स्थिति की समीक्षा करने के बाद देश में हीटवेव की स्थिति की समीक्षा के लिए बैठक करेंगे. दरअसल, देश के कई राज्यों में भीषण गर्मी पड़ रही है और लोगों का जीना दूभर हो रहा है. दिन के समय आसमान से आग के गोले बरस रहे हैं. हीट स्ट्रोक के चलते कई लोगों की मौत हो चुकी है. मिली जानकारी के अनुसार, उत्तर प्रदेश में चुनाव ड्यूटी पर तैनात 33 कर्मचारियों सहित कम से कम 58 लोगों की शनिवार को भीषण गर्मी के कारण मौत हो गई. देश में भीषण गर्मी जारी है.

पीएम मोदी विश्व पर्यावरण दिवस को लेकर करेंगे बैठक

सूत्रों का कहना कहना कि पीएम मोदी हीटवेव के बाद वह विश्व पर्यावरण दिवस को बड़े पैमाने पर मनाने की तैयारियों की समीक्षा के लिए बैठक करेंगे. इसके बाद वह अगले 100 दिवसीय कार्यक्रम के एजेंडे की समीक्षा के लिए एक लंबी विचार-विमर्श बैठक आयोजित करेंगे. पीएम लगातार चुनाव प्रचार के दौरान कहते रहे हैं कि वह लगातार तीसरी बार चुनाव जीतने जा रहे हैं और उनके तीसरे टर्म की सरकार में अगले 100 दिनों में क्या-क्या कदम उठाए जाएंगे इसको लेकर पहले से कार्यक्रम सेट है.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

मध्य प्रदेश लेखक संघ जिला शाखा की बैठक संपन्न     |     आडवाणी स्कूल मैदान में ऐतिहासिक दशहरा,सतरंगी आतिशबाजी के बीच 81 फीट के रावण का दहन     |     अहंकार चाहे कितना भी ऊंचा हो, जीत सत्य की ही होती है- अनुज शर्मा     |     राशन कार्ड पर जाति का बंधनजाति प्रमाण पत्र की अनिवार्यता से हजारों हितग्राही परेशान     |     राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का पथ संचलन, पंच परिवर्तन का दिया संदेश     |     तेज बारिश के बाद गैरतगंज में निकला दशहरा चल समारोह, दो दर्जन से अधिक झांकियां शामिल     |     मुखर्जीनगर बस्ती में निकला राष्ट्रीय स्वयं सेवको का विशाल पथ संचलन      |     दुर्गा प्रतिमाओं का विसर्जन चल समारोह निकला,रात्रिभर चल समारोह के बाद सुबह पूजन उपरांत हुआ विसर्जन      |     शहीदों को सलाम: 150 वीर जवानों के नामों का वाचन, पुलिस लाइन में भावुक कर देने वाला श्रद्धांजलि समारोह     |     आधुनिक ‘तेजस ऑप्टिकल & आई केयर क्लिनिक’ का भव्य शुभारंभ, पूर्व कैबिनेट मंत्री रामपाल सिंह ने किया उद्घाटन     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811