Let’s travel together.

लखनऊ में हाईवोल्टेज करंट की चपेट में आया लाइनमैन, हालत गंभीर

0 74

उत्तर प्रदेश के लखनऊ से सनसनीखेज मामला सामने आया है. यहां राजभवन डिवीजन में एक लाइनमैन हाईवोल्टेज करंट की चपेट में आ गया, जिसके बाद उसे आनन-फानन में अस्पताल में भर्ती कराया गया. फिलहाल लाइनमैन की हालत गंभीर है. वहीं, पुलिस की टीम भी मौके पर मौजूद है.

घटना लखनऊ के राजभवन डिवीजन की है. यहां बालू अड्डे के पास चालू लाइन में एसडीओ आषुतोष तिवारी खड़े होकर लाइनमैन राममिलन से काम करवा रहे थे. लेकिन इसी दौरान बड़ा हादसा हो गया और लाइनमैन हाईवोल्टेज करंट की चपेट में आ गया.

अस्पताल में भर्ती

हाईवोल्टेज करंट की चपेट में आने से लाइनमैन राममिलन बुरी तरह झुलस गया. इस दौरान मौके पर चीख पुकार मच गई. स्थानीय लोग वहां आ पहुंचे और तुरंत पुलिस को कॉल कर मामले की जानकारी दी गई. वहीं, लोगों ने राममिलन को मशक्कत कर सिविल अस्पताल में भर्ती कराया.

हालत है गंभीर

फिलहाल राममिलन का अस्पताल में इलाज जारी है. इस दौरान उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है. वहीं, सिविल अस्पताल में पुलिस अधिकारी भी मौजूद हैं. मामले में आगे की जांच जारी है.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

स्व. परसराम भारद्वाज जी की जयंती पर कांग्रेसजनों ने किया श्रद्धापूर्वक स्मरण     |     सबसे बड़े पत्रकार तो आदि तीर्थंकर ऋषभ देव थे जिन्होंने हर प्राणी का कल्याण किया     |     व्यावसायिक शिक्षा से रोजगार के अवसरों की राह समझने भोपाल पहुंचे पीएमश्री स्कूल सेमरा के विद्यार्थी     |     पितृ मोक्ष के लिए 4 अक्टूबर से सात दिवसीय संगीतमय श्रीमद्भागवत कथा     |     पानी में डूबा अंबाडी-छपरई अंडरपास, तीन रेलवे पटरियां पार करने को मजबूर ग्रामीण; हादसे का खतरा बढ़ा     |     सूने मकान में चोरी करने घुसे आरोपी को ग्रामीणों ने पकड़कर पुलिस के हवाले किया     |     युवती से धक्का-मुक्की का वीडियो वायरल, बरेली थाने का वीडियो भी सामने आया; पुलिस पर रिपोर्ट दर्ज नहीं करने के आरोप     |     वृद्धजन समाज की अमूल्य धरोहर, उनका सम्मान हमारी नैतिक जिम्मेदारी : डॉ. प्रभुराम चौधरी     |     सेवा सदन कार्यालय में “सेवा से संकल्प माह” का विशाल शिविर, 5000 से अधिक नागरिकों की सहभागिता     |     घरों के ऊपर से गुजर रही 33 केवी लाइन टूटी, चिंगारी और धमाकों से मची अफरा-तफरी     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811