Let’s travel together.

पाकिस्तान से आई गीता भोपाल में दे रही 08वीं की परीक्षा, समाजसेवी पूरन पटेल मुड़ियाखेड़ा ने की रहने खाने की व्यवस्था

0 359

 

 मुकेश साहू दीवानगंज रायसेन

ओरंगाबाद महाराष्ट्र की रहने वाली मूक बधिर गीता 9 वर्ष की उम्र में गलती से गलत ट्रेन में चढ़ने से वर्ष 2000 में पाकिस्तान पहुंच गई थी । भारत की तत्कालीन विदेश मंत्री श्रीमती सुषमा स्वराज के प्रयासों से वर्ष 2015 में इनकी भारत में वापसी हो सकी । गीता बोल और सुन नही पाती इस तरह से वह मूक बधिर दिव्यांग है । आनंद सर्विस सोसायटी मूक बधिर दिव्यांग बच्चों की संस्था इंदौर के ज्ञानेंद्र और मोनिका पुरोहित के विशेष प्रयासों एवं म.प्र पुलिस के सहयोग से उसके परिवार का पता लगा । गीता जनवरी 2021 से अपने परिवार के साथ रह रही है । गीता का परिवार बहुत गरीब है । इनको आनंद सर्विस सोसायटी संस्था के प्रयासों से कक्षा 8 वी में मध्य प्रदेश के राज्य ओपन स्कूल से परीक्षा देने की अनुमति मिली है । यह परीक्षाएं 21 मई 2024 से 28 मई 2024 तक राजा भोज उच्चतर माध्यमिक विद्यालय भोपाल में चली । ज्ञानेंद्र पुरोहित और मोनिका पुरोहित स्वयं साथ रहकर गीता की विशेष रूप से सहायता कर रहे है । जाने माने सामाजिक कार्यकर्ता श्री पूरन सिंह जी लोधी निवासी मुड़ियाखेड़ा (सांची) के द्वारा गीता के लिए भोपाल में स्थित इनके मकान में रहने,भोजन पानी की व्यवस्था की । इस दौरान पूरन सिंह के सहयोग हेतु गीता ने स्वयं मुड़ियाखेडा अपने मार्गदर्शक श्री ज्ञानेंद्र पुरोहित के साथ पहुंचकर उनको आभार प्रदर्शित किया ।मंगलवार को मुड़ियाखेड़ा से गीता अपने घर औरंगाबाद ट्रेन से जाने हेतु श्री पूरन सिंह जी एवं ज्ञानेंद्र पुरोहित के साथ भोपाल रवाना होंगी

Leave A Reply

Your email address will not be published.

पुरानी मजदूरी के पैसों को लेकर हुआ विवाद, चाकू से हमला कर युवक की हत्या; चंद घंटों में तीन आरोपी गिरफ्तार     |     खेरी मुगली के ग्रामीणों ने बटेरा के पास नेशनल हाईवे पर अंतिम संस्कार का किया प्रयास, पुलिस की समझाइश के बाद नर्मदा घाट पर हुआ अंतिम संस्कार     |     सीजी पावर एंड इंडस्ट्रियल सॉल्यूशन लिमिटेड के कर्मचारियों पर मारपीट का आरोप, कंपनी परिसर में विवाद के बाद मंडीदीप थाने पहुंचा मामला     |     कलेक्ट्रेट के पास ‘वीआईपी कॉलोनी’ का हाल बेहाल, गंदे पानी में पनप रहे मच्छर और कीटाणु     |     पानी के बिना गणपति विसर्जन: आंध्र प्रदेश में सूखी चित्रावती नदी ने दिखाया जल संकट का चेहरा     |     मंडीदीप में युवक की चाकुओं से हमला कर हत्या, पैसों के लेनदेन को लेकर हुआ विवाद     |     सेवा संकल्प अभियान में विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा, चित्रकला में रंगों से उकेरे सामाजिक सरोकार तो भाषण में रखे प्रभावी विचार     |     विजिलेंस टीम की छापेमारी से मचा हड़कंप, 8 पानी की मोटर जब्त     |     उमंग दिवस पर विद्यार्थियों ने प्रश्नोत्तरी, नाटक और खेलों से सीखी खुशहाल जीवन की सीख     |     हाईवे-18 बना हादसों का गड्ढा: 40 किमी में हजारों जानलेवा गड्ढे, रोज 2-3 हादसों का दावा     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811