Let’s travel together.

नगर परिषद ने जलकर राशि बढ़ाई, लेकिन महीने में 15 दिन ही जल प्रदाय

0 149

गडबडाई पेयजलापूर्ति के वैधकनेक्शन 1350 अवैधकनेक्शन 850 ,बोझ उठारहे कनेक्शनधारी ।बेखबर स्थानीय प्रशासन

देवेन्द्र तिवारी साँची रायसेन

वैसे तो इस स्थल पर मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने का जिम्मा नगरपरिषद प्रशासन के कंधों पर चल रहा है इस नगर मे जल उपभोक्ताओं से पेयजलापूर्ति के महीने भर की राशि 150 रुपये वसूली जा रही हैं जबकि 15 दिन ही जलापूर्ति हो रही है तब नगर मे अवैध कनेक्शन धारियों की संख्या भी काफी बढी हुई है परंतु स्थानीयप्रशासन बेखबर बना हुआ है ।
जानकारीकेअनुसार  सांची में मूलभूत सुविधाएं मुहैया कराने का जिम्मा नगरीपरिषद प्रशासन उठा रहा है परंतु नगरपरिषद प्रशासन नगर मे पेयजलापूर्ति के कर के रुप मे महीने भर जल प्रदाय की राशि वर्षों से 120 महीने के रूप मे वसूलता रहा परन्तु जैसे जैसे गर्मी का मौसम आया तथा जलस्तर घट गया वैसे ही नप प्रशासन ने जलापूर्ति एक दिन छोड़ एक निश्चित समयावधि हेतू शुरू कर दी ।तथा नगरभर मैं जलसंकट बढ गया तथा महीने भरमे 15 दिन जलापूर्ति की जा रही है इस जलापूर्ति के संकट का फायदा उठाते हुए नप प्रशासन ने जलकर 120 से बढाकर 150 रुपये महीना करतेहुए जल उपभोक्ताओं पर बोझ डाल दिया तथा पंद्रह दिन को ही महीना मानते हुए जलकर वसूली की जाने लगी ।जबकि इस स्थल पर पंजीकृत भवनों की संख्या लगभग दो हजार के आसपास पहुंच गई तथा अवैध रुप से निर्मित भवन जो नप मे पंजीकृत नहीं हैं उनकी संख्या 200 तक पहुंच गई ।इन भवनों की संख्या को दरकिनार करते हुए नगरपरिषद मे जलापूर्ति के कनेक्शन लगभग 1350 हैं तथा इस नगरमे अवैध कनेक्शन धारियों की संख्या लगभग 850 के आसपास पहुंच गई है अवैधकनेक्शन धारियों को प्रशासन टेंकरों तथा पाइपलाइन मे जगहजगह छेद कर पेयजलापूर्ति बनाई गए है जिसका पूरा बोझ वैध कनेक्शनधारियों को उठाना पड रहा है इस ओर न तो संबंधित न ही अधिकारियों की ही नजरपहुंच पा रही है जिससे नगरपरिषद प्रशासन को जलकर की मिलनेवाली राशि का सीधा नुक्सान पहुंच रहा है बल्कि संपत्तिकर के रूपमे मिलने वाली आय से भी हाथ धोना पड रहा है ।ऐसानही है कि इस अवैध भवनों एवं अवैध जल कनेक्शनो की खबर नगरपरिषद के संबंधित एवं अधिकारियों को न हो इस बडे गडबडी के खेल मे अधिकारीकर्मचारी संदेह के घेरे मे दिखाई दे रहे है यह खेल वर्षों से चलाया जा रहा है इतनी बडी संख्या मे अवैध कनेक्शन से वैधकनेक्शन धारियों को जल समस्या से जूझनेपर मजबूर होना पड रहा है इतना बडा गडबढ झाला नगर मे चल रहा है जो गंभीर जांच का विषय दिखाई देता है तथा किन असरदारो के इशारोंपर नगरपरिषदप्रशासन को होने वाली आय को संबन्धित पलीता लगा रहे हैं जो गंभीर जांच का विषय बना हुआ है तथा आसानी से अंदाजा लगाया जा सकता है कि इतने बडे स्तर पर कहीं न कहीं स्थिति संदेह के घेरे मे घिरने से इंकार नहीं किया जा सकता है।। इसमामले मे जब सीएमओ अशोक वर्मा से बात की गई तो उन्होंने इसे स्वीकारते हुए कहा कि हमने इस मामले मे एक जांच टीम का गठन किया है तथा जांच टीम ने जांच के दौरान तीनचार पाइपलाइन मे किए गए छेद बंद भी करवा दिये गए हैं तथा हम लगातार सभीअवैध कनेक्शन धारियोंसे अपील कर रहे हैं कि वह वैध रूप से कनेक्शन लें तथा अवैध भवन मालिकों को भी नोटिस दिये जा रहे हैं वह अपने भवनों का पंजीकरण करवायें ।पाइपलाइन से जल की चोरी करने एवं पाइपलाइन मे छेद करने वालों के विरुद्ध पुलिस मे मामले दर्ज कराये जायेगे ।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

निर्जला व्रत रखने वाली बालिका की फुलेरा विसर्जन करते समय नदी में डूबने से दर्दनाक मौत     |     कर्क रेखा से हलाली डैम तक उमड़ा सैलानियों का सैलाब, झरने और ब्लू वाटर ने मोहा मन     |     बारिश में दलदल बना सत्ती-केमखेड़ी मार्ग, छह गांवों के ग्रामीण बेहाल     |     सीहोर की नन्ही प्रतिभा ने रचा इतिहास: ढाई साल की वान्या सचदेव का नाम इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में दर्ज     |     वायरल वीडियो ::ना आपकी गारंटी, ना मेरी. सीहोर में मंच से मंत्री करण सिंह वर्मा ने कलेक्टर से की मजेदार चुटकी, वीडियो वायरल     |     कोयकतोड़ गौंडवाना महासभा का पांचवे  दिन भी धरना प्रदर्शन जारी, 17 सितंबर को बड़े आंदोलन की तैयारी     |     सर्वतोभद्र जिनालय निर्माण में 1008 महिलाएं देंगी दान     |     बेगमगंज में किसानों की समस्याओं को लेकर बड़ी ट्रेक्टर रैली के साथ हजारों कांग्रेसियों ने किया जंगी आंदोलन     |     हरतालिका तीज पर गौर तो श्रीगणेश उत्सव पर हुई विशेष पूजा -अर्चना ओर स्थापना     |     पहले पेट्रोल डलवाया, फिर चाकू दिखाकर लूटे 10 हजार; भोपाल में पकड़े गए चार आरोपी     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811