Let’s travel together.

मुख्यमंत्री भोपाल से पीएम आवास योजना शहरी में एक लाख से अधिक हितग्राहियों को करेंगे हितलाभ वितरित

0 135

सिलवानी नगर परिषद कार्यालय में भी होगा कार्यक्रम का आयोजन

सिलवानी से देवेश पाण्डेय

मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) में 27 अप्रैल को दोपहर 3 बजे कुशाभाऊ ठाकरे अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन केन्द्र भोपाल में एक लाख से अधिक हितग्राहियों को 3900 करोड़ रूपये से अधिक के हितलाभ वितरित करेंगे। मुख्यमंत्री श्री चौहान द्वारा 50 हजार से अधिक माध्यम से अंतरित की जाएगी। इक्कीस हजार से अधिक हितग्राहियों के गृह प्रवेश करवाया जाएगा और 295 नगरीय निकायों के 30 हजार नये हितग्राहियों के आवास का भूमि-पूजन किया जाएगा। सिलवानी स्थित नगर परिषद कार्यालय में भी मुख्यमंत्री के कार्यक्रम का लाईव प्रसारण देखा व सुना जाएगा। साथ ही सिलवानी नगरीय क्षेत्र के प्रधानमंत्री आवास योजना के हितग्राहियों को द्वितीय एवं तृतीय किश्त का लाभ दिया जाएगा।


भोपाल में आयोजित प्रदेश स्तरीय कार्यक्रम में मुख्यमंत्री श्री चौहान नगर निगम भोपाल के हितग्राहियों को आवास आवंटन के आदेश वितरित करने के साथ ही विभिन्न नगरीय निकायों के हितग्राहियों से संवाद भी करेंगे। प्रधानमंत्री द्वारा देश के हर नागरिक को पक्का आवास उपलब्ध कराने की कल्पना को मूर्त रूप देने के लिए प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी का क्रियान्वयन प्रदेश में तेजी से करते हुए अभी तक पात्र हितग्राहियों को 9 लाख 25 हजार आवास स्वीकृत किये गए है। इनमें से 4 लाख 37 हजार आवास पूरे हो चुके हैं, शेष प्रगतिरत हैं।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

शब्बीर कुमार नाइट में कलाकारों ने बिखेरा सुरों का जादू     |     07अक्टूबर को तिल्दा नेवरा में सेवा सेतु शिविर      |     ग्राम पंचायत माठ में पुस्तकालय का शुभारंभ     |     सेवा संकल्प अभियान में वृद्धजनों का सम्मान     |     डा भीमराव अंबेडकर जन जागरण समिति की बैठक में संगठन विस्तार पर हुआ मंथन     |     रायसेन में जंगल में युवक पर हिंसक वन्यजीव का हमला, बाघ होने का दावा; वन विभाग ने पुष्टि नहीं की     |     स्वामित्व योजना में निष्पादक बनाने के विरोध में पटवारी संघ का प्रदर्शन जारी, रायसेन में 450 से अधिक पटवारी लामबंद     |     श्री जी की शोभा यात्रा निकली      |     दान जीवन का ‘गोल्डन चांस’, अवसर मिले तो अवश्य करें दान : मुनि श्री उद्यम सागर महाराज     |     सेवा सेतु कार्यक्रम में 190 हितग्राहियों को मिला योजनाओं का लाभ     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811