Let’s travel together.

आर्म एक्ट में तीन साल से फरार आरोपी भोपाल से गिरफ्तार

0 316

मुकेश साहू दीवानगंज रायसेन

दीवानगंज चौकी पुलिस ने रविवार को आर्म्स एक्ट में 2021 के एक मामले में 3 साल से फरार चल रहे एक आरोपी को भोपाल से गिरफ्तार किया है।
चौकी प्रभारी रघुवीर सिंह दांगी ने बताया कि भोपाल भानपुर क्षेत्र निवासी सनी अहिरवार पिता नरेश अहिरवार उम्र 22 साल आर्म्स एक्ट के एक मामले में 3 साल से फरार चल रहा था। पुलिस भी इसकी लगातार तलाश कर रही थी। इस बीच मुखबिर के जरिए पुलिस को आरोपी भोपाल भानपुर क्षेत्र में उसके घर होने की सूचना मिली।

जिस पर पुलिस अधीक्षक विकास सहवाल के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कमलेश कुमार व एसडीओपी प्रतिभा शर्मा एवं थाना प्रभारी सलामतपुर दिनेश रघुवंशी के मार्गदर्शन में पुलिस टीम ने आरोपी को उसके भोपाल स्थित भानपुर क्षेत्र में घर से गिरफ्तार किया। पुलिस ने आरोपी को रायसेन न्यायालय में पेश कर जेल भेजा गया। जानकारी के अनुसार आरोपी 2021 के आर्म्स एक्ट के मामले में 3 साल से फरार चल रहा था आरोपी से पूछताछ पता चला कि आरोपी मंडीदीप में रहकर काम कर रहा था आज घर पहुंचने पर मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने उसे गिरफ्तार किया है।
आरोपी को गिरफ्तार करने में जो की प्रभारी रघुवीर सिंह दांगी हेड कांस्टेबल दिलीप यादव, हेड कांस्टेबल संजय लवंशी, आरक्षक सूरज वर्मा, आरक्षक धर्मेंद्र, आरक्षक जितेंद्र शर्मा की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

बरेली में भाजपा की सियासी खींचतान उजागर! एसडीएम कार्यालय के उद्घाटन में सांसद दर्शन सिंह चौधरी को मंच पर नहीं मिली जगह, बैनर से भी तस्वीर गायब     |     शिवपुरी जिले में पराली एवं नरवाई नहीं जलाने के लिए गांव-गांव चलाया जा रहा जागरूकता अभियान     |     सिलवानी में ट्रक और बाइक की टक्कर, युवक की मौत, युवती घायल     |     राष्ट्रपति भवन में सम्मानित हुए बाग प्रिंट के शिल्पकार फारुख सुलेमान खत्री, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने विशेष आमंत्रण देकर किया सम्मान     |     विशेष लेख::मनवा कुर्मी समाज के प्रत्याशियों के लिए वरदान साबित हुई धरसींवा विधानसभा     |     भोपाल में 18 नवंबर को होगा सहकारिता कर्मचारी महासंघ का भव्य दीपावली मिलन समारोह     |     करुणाधाम आश्रम में नर्मदा सेवा न्यास का भव्य ट्रस्टी मिलन समारोह संपन्न     |     सेवा और समर्पण का सम्मान: धरसींवा में विधायक अनुज शर्मा ने 50 से अधिक आंगनबाड़ी दीदियों को किया सम्मानित     |     धरसींवा में धान खरीदी का दूसरा दिन भी सूना,नहीं कट रहे कई किसानों के टोकन     |     सपरिवार मैहर पहुंचे नितिन गौरीशंकर अग्रवाल,माँ शारदा देवी के दरबार में टेका माथा     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811