मुकेश साहू दीवानगंज रायसेन
सांची विकासखंड के अंतर्गत आने वाले गांव कुलहड़िया के पहाड़ों पर रविवार सुबह आग धधकती हुई नजर आई। आग किसने लगाई किसी को मालूम नहीं है
आंख धरे-धीरे जंगल में फैल रही थी लेकिन दोपहर के समय आग फिर से जलने लगी। आग धीरे-धीरे पहाड़ के नीचे और ऊपर फैलती जा रही थी। नर खेड़ा के ग्रामीणों ने बताया कि जंगल में आग शनिवार शाम से लग रही है। पहले तो पहाड़ के नीचे ही नीचे लग रही थी। मगर रविवार को आग धीरे-धीरे पहाड़ पर जा रही है। अगर आग को अभी नहीं बुझाया गया तो आग पूरे पहाड़ पर फैल जाएगी। जिस पेड़ पौधे भी जलेंगे साथ ही जंगल में रहने वाले पशु पक्षियों पर भी संकट आ सकता है। आग से जंगल में मौजूद जल सोखने वाले पेड़ नष्ट हो जाते हैं। साथ ही जल्दी आग पकड़ने वाले पेड़ अपना असर दिखाते हैं। पहाड़ी जंगलों में लगने वाली आग का सबसे बड़ा कारण चीड़ के पेड़ों को ही माना जाता है। यह जमीन को न सिर्फ सूखा बनाते हैं, बल्कि इस पेड़ की जल्दी जलने वाली सूखी पत्तियां भारी संख्या में गिरकर जमीन पर इकट्ठा हो जाती हैं। थोड़ी-सी चिंगारी मिलने पर ये तेजी से बहुत बड़े वन क्षेत्र को अपनी जद में ले लेती है। हालांकि, यह पेड़ों का ज्यादा नुकसान नहीं करती, लेकिन जमीन और मिट्टी के अंदर बिल बनाकर रहने वाले जीवों का इससे काफी नुकसान होता है।
MP TODAY NEWS मध्यप्रदेश का एक स्वतंत्र, निष्पक्ष और विश्वसनीय न्यूज़ पोर्टल है। हमारा उद्देश्य पाठकों तक तेज़, सटीक और ज़िम्मेदार पत्रकारिता के माध्यम से हर महत्वपूर्ण खबर पहुँचाना है।
हम मानते हैं कि समाचार केवल जानकारी नहीं, बल्कि जनता की आवाज़ और लोकतंत्र की धड़कन हैं। इसलिए हम हर खबर को तथ्यों, साक्ष्यों और ज़मीनी हकीकत के आधार पर प्रस्तुत करते हैं।
हमारी खासियत:
तेज़ और ताज़ा खबरें – प्रदेश, देश और दुनिया से जुड़ी हर बड़ी सूचना तुरंत आपके पास।
विश्वसनीय स्रोत – खबरें अफवाहों पर नहीं, प्रामाणिक रिपोर्ट्स और जमीनी सच्चाई पर आधारित।
स्थानीय से वैश्विक तक – गाँव-कस्बों से लेकर अंतरराष्ट्रीय मुद्दों तक की कवरेज।
जनहित सर्वोपरि – जनता की समस्याओं, आवाज़ और अधिकारों को प्राथमिकता।
निष्पक्षता – किसी भी राजनीतिक, सामाजिक या व्यावसायिक दबाव से मुक्त पत्रकारिता।
हमारा लक्ष्य:
हमारा मक़सद है कि MPToday News केवल एक न्यूज़ पोर्टल न रहकर, पाठकों का भरोसेमंद साथी बने।
हम चाहते हैं कि पाठक हमें सिर्फ खबरों के लिए ही नहीं, बल्कि सच्चाई और निष्पक्षता के प्रतीक के रूप में याद करें।