Let’s travel together.

अटल अस्पताल में 80 वर्षीय बुजुर्ग महिला की कैंसर गांठ निकालने में मिली सफलता

0 97

अटल अस्पताल अपनी बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं के लिए हुआ प्रसिद्ध
अनुराग शर्मा सीहोर। अपनी बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं के लिए सीहोर शहर ही नहीं बल्कि पड़ोसी जिला में भी मशहूर हो चुका शहर के गंगा आश्रम स्थित अटल अस्पताल मरीजों के लिए भरोसे का प्रतीक बन चुका है। सैकड़ों मरीज प्रत्येक दिन इलाइज के लिए यहां पहुंच रहे हैं। अस्पताल में बेहतर स्वास्थ्य सुविधा के साथ-साथ साफ सफाई की सुविधा बहाल रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। अटल अस्पताल में मरीजों के लिए फ्री इलाज के लिए आयुष्मान सुविधा के साथ-साथ महानगर की तर्ज पर उचित इलाज किया जा रहा है। अस्तपाल में 80 वर्षीय बुजुर्ग महिला का सफल आपरेशन किया गया है।
शहर के गंगाश्रम स्थित अटल अस्पताल में कैंसर, हड्डी रोग, यूरोलॉजी, स्त्री रोग विशेषज्ञ के अलावा जरनल सर्जरी की सर्व सुविधा है। यहां पर एक काल पर मशहुर विशेषज्ञ अपनी सेवा देने नियमित रूप से आते है। मरीजों के लिए उचित इलाज की 24 घंटे सुविधा उपलब्ध है।
इस संबंध में मिली जानकारी के अनुसार 80 वर्षीय बुजुर्ग महिला मिश्री बाई पत्नी उदय सिंह ग्राम दुपाडिया भील सीहोर की मूल निवासी है। करीब तीन सालों से कैंसर के लक्षण थे, लेकिन कोई अभी तक पता नहीं लगा पा रहा था, मरीज के परिजनों ने अटल अस्पताल का पता लगा कि यहां पर कैंसर का इलाज भी किया जाता है तो वह मरीज को लेकर अटल अस्पताल पहुंचे, अस्पताल के डॉक्टरों के द्वारा जांच के उपरांत बुजुर्ग महिला मरीज को बे्रस्ट कैंसर के लक्षण पाये गए है और आपरेशन की सलाह दी गई। इसके बाद परिजनों की स्वीकृति के बाद अटल अस्पताल की टीम ने राजधानी भोपाल के प्रसिद्ध कैंसर विशेषज्ञ डॉ. राहुल अग्रवाल ने सफलता पूर्ण आपेरशन किया है। मरीज के परिजनों ने अस्पताल में कार्यरत डॉक्टरों का आभार व्यक्त किया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

खेत में मिला बाघिन का शव, करंट लगने की आशंका     |     उपमुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने विजेता विद्यार्थियों को किया सम्मानित     |      हाईवे-18 का रेलवे ओवरब्रिज:13 साल में जर्जर हुआ करीब एक किमी लंबा पुल     |     महालक्ष्मी व्रत को लेकर तैयारियां तेज, घर-घर बन रहे मिट्टी के हाथी     |      स्कूल में बच्चों और महिलाओं की सुरक्षा को लेकर जागरूकता कार्यक्रम     |     रायपुर में अ. भा. दिगंबर जैन युवक युवती परिचय सम्मेलन 29को     |     आंगनबाड़ी मिलन समारोह ग्राम सांकरा में धूमधाम से संपन्न     |     सेवा संकल्प अभियान में छात्रों का चित्रकला एवं भाषण का उत्कृष्ट प्रदर्शन     |     चरित्र शंका में पति बना हैवान, पत्नी और दो मासूम बेटों की मौत     |     मणिकर्णिका सम्मान से सम्मानित हुईं एवरेस्ट विजेता अंजना यादव     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811