Let’s travel together.

पूर्व CMकमलनाथ पर कार्यवाही करने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने अध्यक्ष विधानसभा को लिखा पत्र

0 133

- Advertisement -

भाजपा प्रवक्ता पंकज चतुर्वेदी ने भी किया ट्यूट,प्रदेश अध्यक्ष के पत्र को किया ट्यूटर पर शेयर

भोपाल। मप्र भाजपा के अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा ने विधानसभा अध्यक्ष को पत्र लिखकर
विधानसभा की कार्यवाही पर अशोभनीय एवं कदाचरण युक्त टिप्पणी करने पर पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष श्री कमलनाथ के विरुद्ध कठोरतम कार्यवाही किये जाने को लेकर पत्र लिखा है।

वीडी शर्मा ने विधानसभा अध्यक्ष को लिखे पत्र में कहा है कि कमलनाथ जो छिंदवाड़ा विधानसभा क्षेत्र से म.प्र. विधानसभा के सदस्य एवं नेता प्रतिपक्ष भी है, उन्होंने दिनांक 25/04/2022 को एक समाचार माध्यम को दिये गये एक साक्षात्कार में विधानसभा की कार्यवाही को लेकर अत्यंत आपत्तिजनक अशोभनीय और सदन की मर्यादा के विरूद्ध कदाचरण की श्रेणी में आने वाली टिप्पणी की है। लोकसभा और विधानसभा का लंबा अनुभव रखने वाले सदस्य द्वारा सदन की गरिमा को गिराये जाने का कृत्य किसी भी दृष्टि से संवैधानिक मूल्यों और लोकतांत्रिक गरिमा के अनुकूल नहीं कहा जा सकता। इतने वरिष्ठ सदस्य द्वारा ऐसी गंभीर टिप्पणी से अन्य सदस्यों को भी ऐसे अमर्यादित आचरण की प्रेरणा मिल सकती है। प्रत्येक सदस्य को हर हाल में संविधान तथा विधानसभा की प्रक्रिया और आचरण के नियमों का पालन सुनिश्चित करना आवश्यक होता है। ऐसा नहीं करने पर उक्त सदस्य को सदन का सदस्य रहने का अधिकार नहीं है।

पत्र में श्री शर्मा ने कहा है कि श्री कमलनाथ जो म.प्र. कॉंग्रेस कमेटी के अध्यक्ष भी है, उनके द्वारा की गई टिप्पणी संवैधानिक मूल्यों के प्रति एक राजनैतिक दल के मुखिया की सोच को भी दर्शाती है। श्री कमलनाथ जी द्वारा विधानसभा की कार्यवाही को ‘बकवास’ कहा जाना घोर आपत्तिजनक है। अतः ऐसे सदस्य के विरूद्ध संविधान के अनुच्छेद 194 तथा विधानसभा की प्रक्रिया और आचरण के नियम 284 व 265 के तहत तथा सदन की गरिमा को ठेस पहुंचाने के कृत्य का संज्ञान लेते हुए अनुच्छेद 191 तथा 190 के तहत भी कार्यवाही किया जाना अपेक्षित हैं।

इधर भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता पंकज चतुर्वेदी ने इस मामले को लेकर ट्यूट किया है।अपने ट्यूटर एकाउंट पर श्री चतुर्वेदी ने लिखा है कि सदन के प्रति अपमानजनक टिप्पणी, वो भी आप जैसे वरिष्ठ नेता द्वारा उचित नहीं है। इस हेतु उचित कार्रवाई के लिए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने विधानसभा अध्यक्ष को पत्र भी लिखा है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

युवा क्रांति रोटी संस्थान द्वारा जरूरतमंद लोगों को भोजन कराया गया     |     राहुल गांधी की सदस्यता छीनना दिखाता है भाजपा का डर -दुर्गेश वर्मा     |     अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस का आयोजन     |     पंच कुंडात्मक श्री राम महायज्ञ एवं श्रीमद् भागवत कथा का आयोजन     |     लाडली बहना योजना के फार्म भरे जाने हेतु आयोजित कैम्प का संभागायुक्त ने किया शुभारंभ     |     TODAY:: राशिफल रविवार 26 मार्च 2023     |     जिला शिक्षा अधिकारी ने किया कक्षा 5 वी एवं 8 वी की परीक्षा का निरीक्षण     |     विश्वकर्मा समाज की महिलाओं द्वारा होगा वृहद आयोजन     |     तीसरा टाईगर भी छोड़ा, अब तीनों रहेंगे खुले जंगल में     |     एबीवीपी का आरोप: जनभागीदारी समिति अध्यक्ष कर रहे हैं कॉलेज का राजनीतिकरण     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811