Let’s travel together.

फालोअप::आर्थिक स्थिति बिगड़ने के कारण सराफा व्यापारी ने परिवार सहित मौत को लगाया गले

0 134

पुलिस के अनुसार पहले बीबी-बच्चो को जहर दिया ,गला घोंटा फिर पंखे से लटककर आत्महत्या की

एक बेटा गंभीर,भोपाल रेफर

बाड़ी रायसेन से विनोद साहू

बाड़ी शहर में सोने चाँदी की बालाजी ज्वेलर्स के नाम से दुकान संचालित करने बाले जीतेंद्र सोनी 35बर्ष ( उर्फ) बंटी सोनी ने अपनी पत्नी रिंकी सोनी 32 बर्ष पुत्र वैष्णव सोनी 12 बर्ष व छोटा पुत्र कार्तिक सोनी 10 को जीतेन्द्र सोनी ने जहरीला पदार्थ खिलाया और खुद पंखें पर फाँसी का फंदा लगाकर झूल गये । जिसमें छोटे पुत्र कार्तिक का इलाज भोपाल के नेशनल अस्पताल में चल रहा हैं ।
नगर में उठी शोक की लहर ।
जीतेन्द्र सोनी पिता धनराज सोनी नगर में शुद्ध साफ और बगैर किसी बाद-विवाद स्वच्छ छवि होने के चलते जैसे ही इस घटना की जानकारी मिली नगर शोक मग्न हो गया । जीतेन्द्र सोनी भी विहप व बजरंग दल में महत्वपूर्ण पदों पर अपना दायित्व संभाल चुके थे ।
आर्थिक स्तिथि खराब होने का सुसाइड नोट।
पुलिस ने मौके पर पहुँचकर मृतकों का सुक्ष्म मुआयना किया और कमरे में ही एक रजिस्टर पर सुसाइड नोट लिखा मिला जिसमें उन्होंने अपनी परेशानियों का हबाला देकर लिखा में हमारी भूमि शासन के कब्जे से छुडाने में हताश हो चुके और आर्थिक स्तिथि अनुकूल नहीं होने से उन्होंने लिखा कि में अपने परिवार से बहुत प्यार करता हूँ और इस मतलबी दुनिया में में किस के सहारे नहीं दर दर की ठोकरें खाने नहीं छोड़ सकता इसलिए में सभी को साथ लेकर यह कड़ा कदम उठाने पर मजबूर हूँ इसमें किसी को परेशान न किया जाए ..और शासन प्रशासन तक मेरे मरने के बाद न्याय दिलाया जाए ।

इनका कहना.
इस घटना में मौके की जाँच में पाया गया कि यह सुसाइड का मामला हैं सभी मृतकों का पीएम कराया जा रहा हैं , प्रथमदृष्टया यह आत्महत्या का मामला लगता हैं सुसाइड नोट में भी उन्होंने आर्थिक स्थिति खराब होने का दिया हैं । जाँच होने के बाद स्पष्ट हो पायेगी। एडिशनल एसपी अमृतलाल मीणा ..

Leave A Reply

Your email address will not be published.

पेंशनर्स महासंघ की बैठक में कैशलेस बीमा और महंगाई राहत के मुद्दे पर चर्चा     |     उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने रीवा में मुख्यमंत्री सुगम बस सेवा का किया शुभारंभ      |     प्रौढ़ शिक्षा विभाग से स्कूल शिक्षा विभाग में आए 30 से अधिक अधिकारियों की पदोन्नति तत्काल रद्द की जाए : मुरारी लाल सोनी      |     सेवा संकल्प अभियान के तहत सामूहिक योगाभ्यास आयोजित     |     मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव ने डॉक्टर ज़ीशान अहमद को किया सम्मानित      |     पुलिस कार्रवाई के विरोध में एसपी कार्यालय के सामने चक्काजाम, ग्रामीणों ने की निष्पक्ष जांच की मांग     |     अतिथि विद्वानों ने जताया सरकार पर भरोसा,मध्यप्रदेश पालिसी करेगी अतिथि विद्वानों का भविष्य सुरक्षित     |     धान जी-टैग को लेकर किसानों के साथ कांग्रेसियों ने की मंत्रणा     |     टिकुआ से समाज रत्न तक का सफर, संघर्ष और सेवा की मिसाल थे स्वर्गीय टेकचंद जैन     |     खनिज विभाग की कार्रवाई पर उठे सवाल, पीड़ित बोला रॉयल्टी होने के बावजूद की गई कार्रवाई     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811