Let’s travel together.

परिवार के सभी 4 सदस्यों ने की सामूहिक आत्महत्या, मुखिया ने लगाई फांसी,पत्नी ने दो बच्चों के साथ खाया जहर

0 632

पत्नी और एक बच्चे की इलाज के दौरान मौत

बाड़ी रायसेन से विनोद साहू

मध्यप्रदेश के रायसेन जिले के बाड़ी कस्बे में एक पूरे परिवार ने सामूहिक आत्महत्या कर ली है। परिवार के मुखिया ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। वहीं मृतक की पत्नी ने दो बच्चों समेत जहर खाकर जान दे देने की कोशिश की। महिला और एक बच्चे की मौत हो गई है। वहीं एक बच्चे की स्थिति गंभीर होने के कारण भोपाल रेफर किया गया है। पूरा मामला रायसेन जिले के बाड़ी नगर के वार्ड क्रमांक- 8 की है

रायसेन के बाड़ी वार्ड नं. 8 के रहने वाले जितेंद्र सर्राफा (35) ने अज्ञात कारणों के चलते पत्नी रिंकी (32), बेटे वैष्णव (12) और कार्तिक (10) को पहले जहर दिया फिर खुद भी फांसी के फंदे पर झूल गया। जिससे पत्नी, बेटे वैष्णव और व्यापारी की मौत हो गई। वहीं छोटे बेटे कार्तिक को गंभीर हालत में भोपाल रेफर किया है।

मामले में तीन लोगों की मौत हो चुकी है। घटना के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है। सामूहिक आत्महत्या की खबर से इलाके में सनसनी फैल गई है। घटना की जानकारी मिलते ही बड़ी संख्या में लोग जमा हो गए।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोष्टमार्टम के लिए भेजवा दिया है। मामले में पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर लिया है। फिलहाल मामले में अभी पुलिस कुछ भी कहने से बच रही है। पुलिस हत्या से इंकार नहीं कर रही है। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर मामले की जांच में जुट गई है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

आचार्य श्री समय सागर महाराज से लिया सागर समाज ने आशीर्वाद     |     चाकू की नोक पर श्रमिक से लूटपाट,हिस्ट्रीशीटर सहित तीन गिरफ्तार     |     शराब परिवहन करते वाईक सहित दो गिरफ्तार     |     राजनीतिक ताकत बन रहे युवा किसी का सियासी टूल न बन जाएं.. अजय बोकिल      |     नवनियुक्त एल्डरमैन ने भोपाल पहुंचकर किया मंत्री का आभार व्यक्त,मंत्री ने सभी एल्डरमैन का स्वागत कर दी बधाई     |     गुरुकुल महिला महाविद्यालय का ‘दीक्षारंभ समारोह     |     छत्तीसगढ़ में औषधीय खेती की बड़ी क्रांति,वन मंत्री और विधायक ने 228 हितग्राहियों को बांटे एक करोड़ से अधिक के अग्रिम चेक     |     श्मशान घाट न होने से बरसते पानी में अंतिम संस्कार के लिए मजबूर ग्रामीण     |     यात्री बसों में भारी किराया वृद्धि के विरोध में जेनजी सड़कों पर, रैली निकालकर एसडीएम को दिया ज्ञापन     |     खिलाड़ियों और छात्रों ने खेल मैदान को लेकर दिया ज्ञापन     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811