Let’s travel together.

30 अप्रैल को देर रात सवा बारह बजे से लगेगा सूर्यग्रहण,भारत में आंशिक सूर्यग्रहण

0 149

-प्रीति योग में है अमावस्या

वैशाख अमावस्या के दिन शनिवार होने के कारण शनि अमावस्या है। इसे शनिचरी अमावस्या के नाम से भी जाना जाता है। हर माह के कृष्ण पक्ष की 15वीं तिथि को अमावस्या होती है। इस तिथि को कृष्णपक्ष का समापन होता है और अगली तिथि से शुक्लपक्ष प्रारंभ होता है। इस बार शनि अमावस्या पर सूर्य ग्रहण भी लग रहा है, जो साल 2022 का पहला सूर्यग्रहण है। 30 अप्रैल को देर रात सवा बारह बजे से सूर्यग्रहण लगेगा। हालांकि भारत में आंशिकसूर्यग्रहण होने के कारण सूतक काल मान्य नहीं होगा।

प्रीति योग में है अमावस्या

शनि अमावस्या के दिन 30 अप्रैल को प्रात: काल से ही प्रीति योग है। जो अपराह्न 03:20 तक रहेगा। उसके बाद आयुष्मान योग शुरू हो जायेगा। अश्विनी नक्षत्र भी रात 8:13 बजे तक है। यह योग व नक्षत्र मांगलिक कार्य के लिए शुभ माने जाते हैं। इसलिए जातक शनि अमावस्या के दिन सुबह से स्नान दान कर सकते हैं। इस दिन पवित्र नदियों में स्नान करने और दान देने से पूण्य की प्राप्ति होती है। इस दिन पितरों की भी पूजा करते हैं। अमावस्या के दिन पिंडदान, तर्पण, श्राद्ध कर्म रने से पितरों की आत्मा तृप्त होती है और वे प्रसन्न होते हैं।

शनि अमावस्या का महत्व

शनि अमावस्या के दिन कर्मफलदाता शनिदेव की पूजा अर्चना करनी चाहिए। सुबह स्नान और दान के बाद शनि मंदिर में जाकर शनिदेव की पूजा करें और उनको काला या नीला वस्त्र, नीले फूल, काला तिल, सरसों का तेल आदि अर्पित करना चाहिए। साथ ही जरुरतमंदों के बीच छाता, जूते-चप्पल, उड़द की दाल, काला तिल, सरसों का तेल एवं शनि चालीसा का वितरण करना चाहिए।

 

Leave A Reply

Your email address will not be published.

प्राथमिक सेवा सहकारी समिति सांची में समिति प्रबंधक ने किया झंडा वंदन     |     परियोजना ‘चहचहाट’ ग्राम पंचायत मांढर में हरेली पक्षी महोत्सव का शुभारम्भ     |     हरियाली तीज पर सजा श्रृंगार, झूले पर उमंग और प्रकृति पूजन से गूंजा कीर्ति अभिनव होम्स     |     उत्कृष्ट कार्य के लिए सहायक जिला अभियोजन अधिकारी अखिलेश शर्मा सम्मानित     |     उत्कृष्ट कार्य के लिए उपायुक्त अंजलि धुर्वे सम्मानित     |     आजादी का पर्व : 80वें स्वतंत्रता दिवस पर शान से लहराया तिरंगा     |     जिला अभिभाषक संघ रायसेन का चुनाव कार्यक्रम घोषित, 7 सितंबर को होगा मतदान, दावेदार हुए सक्रिय     |     जिले में उत्साह के साथ मनाया गया 80वा स्वतंत्रता दिवस, आन बान शान से फहराया तिरंगा      |     दीवानगंज में निकली भव्य तिरंगा यात्रा, 5 किलोमीटर तक गूंजा देशभक्ति का जज्बा     |     एसडीएम  ने पीएम श्री स्कूल का किया औचक निरीक्षण, विद्यार्थियों से पूछे विषयवार सवाल     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811