Let’s travel together.

चोरो का दुस्साहस,दो दुकानों का तोड़ा ताला,सीसीटीवी कैमरे भी तोड़े पर हो गए कैमरे में कैद

0 188

सुरेंद्र जैन धरसींवा
कुछ समय शांत रहने के बाद एक बार फिर धरसींवा के चरोदा में चोरों ने दुस्साहस दिखाते हुए मुख्य सड़क किनारे की दो दुकानों के ताले तोड़े ओर सीसीटीवी कैमरे भी तोड़ दिए हालांकि मकान मालिक के नींद खुलते ही चोर फरार हो गए लेकिन वह सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गए।
जानकारी के मुताबिक धरसींवा क्षेत्र में सत्ता परिवर्तन के बाद से ही चोरी लूटमारी छीना छपटी करने वाले शांत थे लेकिन बीते कुछ दिनों से वह पुनः सक्रिय हो गए हैं
बीती रात चोरों ने चरोदा मुख्य मार्ग किनारे स्थित ओमकार ज्वेलर्स व शिवशक्ति ट्रेडर्स का ताला तोड़कर चोरी का प्रयास किया

ओमकार ज्वेलर्स के संचालक जय सोनी व राजेश साहू ने बताया कि चोरों ने रात तकरीबन 1 बजे उनकी दुकानों के ताला तोड़े ओर सीसीटीवी कैमरे भी तोड़े लेकिन शटर में सेंटर लॉक होने से वह चोरी करने में नाकाम रहे इसके बाद दोनो चोर सीढ़ी लगाकर चढ़कर दुकान के ऊपर मकान में चोरी करने गए लेकिन मकान मालिक की नींद खुलने से वह फरार हो गए मकान मालिक चनपालाल साहू ने बताया कि चोरो ने डेढ़ माह पहले भी चोरी का प्रयास किया था उस समय भी वह नाकाम रहे थे
चोरो ने भले ही सीसीटीवी कैमरे क्यों न तोड़ दिए हों लेकिन उनकी पूरी हरकत सीसीटीवी में कैद हो गई दुकानदार ने सीसीटीवी फुटेज के साथ धरसींवा पुलिस में रिपोर्ट दर्ज करा दी है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

मेरा युवा भारत” के अनुभवात्मक शिक्षण कार्यक्रम के प्रथम दिवस पर युवाओं ने सरकारी भंडार गृह में समझी सार्वजनिक वितरण प्रणाली की जमीनी व्यवस्था     |     एक दिन की मजदूरी मांगने पर तलवार से हमला,गंभीर अवस्था में मजदूर रेफर     |     चिंगवाड़ा कला में बिजली विभाग द्वारा आयोजित समाधान शिविर ग्रामीणों के लिए बड़ी राहत बना     |     जापानी तकनीक की ई-स्कूटी पाकर खिले दिव्यांगजनों के चेहरे, 31 को मिला लाभ     |     जिंदा रहते बुजुर्ग ने कराई अपनी त्रयोदशी, कार्ड पर दर्द बयां कर बांटे निमंत्रण     |     असल ‘लीक’ तो नैतिक ईमानदारी और ऑन लाइन व्यवस्था में है…अजय बोकिल      |     सांची विकास खंड मुख्यालय सरकारी अधिकारी कर्मचारी आशियाना विहीन     |     कमापार गांव में आज लगेगा बिजली समस्या समाधान शिविर     |     एमपी टुडे की खबर का हुआ असर ,20 दिन से खराब हैंडपंप सुधरा, ग्रामीणों ने ली राहत की सांस     |     जनगणना कार्य में दीवानगंज संकुल ने रचा रिकॉर्ड, समय सीमा से पहले पूरा हुआ सर्वे कार्य     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811