Let’s travel together.

6वर्ष की बालिका से दुष्कर्म के मामले को लेकर जिला बाल कल्याण समिति ने लिया संज्ञान

0 204

दुष्कर्म की घटना को लेकर सुल्तानपुर,औबेदुल्लागंज नगर पूरी तरह रहे बंद

 सी एल गौर रायसेन

जिले के गोहरगंज थाना अंतर्गत आने वाले ग्राम पांजरा में एक आदिवासी समुदाय की 6 वर्षीय बालिका के साथ गोहरगंज में रहने वाले सलमान नामक युवक ने घर के सामने खेल रही बालिका को ट्रॉफी के बहाने बुलाकर उसके साथ बेरहमी से दुष्कर्म किया और फरार हो गया है। इस मामले को लेकर जिला बाल कल्याण समिति के अध्यक्ष आदित्य चावला एवं सदस्य ममता पटेल, ऋतु शुक्ला आदि ने पहुंचकर बालिका की जानकारी ली एवं उसके परिजनों से भी बातचीत की तथा बालिका के स्वास्थ्य के मामले में डॉ धर्मेंद्र गौर से भी चर्चा कर जानकारी ली। इसके पश्चात बाल कल्याण समिति के पदाधिकारीयो ने संबंधित थाना क्षेत्र के पुलिस अधिकारियों को सख्त कार्यवाही करने के लिए निर्देश दिए हैं।

वही दूसरी ओर घटना को लेकर हिंदू संगठनों ने विरोध जताते हुए राष्ट्रीय राजमार्ग 12 पर चक्का जाम किया एवं आरोपी की शीघ्र गिरफ्तारी की मांग जिला एवं पुलिस प्रशासन के समक्ष रखी है । रविवार को भी उक्त घटना को लेकर औबेदुल्लागंज एवं सुल्तानपुर नगर दोनों ही पूरी तरह से बंद रहे और हिंदू समाज के लोगों ने सड़कों पर उतरकर उक्त घटना को लेकर विरोध प्रदर्शन किया।

बताया जा रहा है कि उक्त घटना को लेकर क्षेत्र के वकीलों ने भी गौहरगंज न्यायालय में उक्त मामले की पैरवी करने से मना कर दिया है। इस घटना को लेकर पूरे रायसेन जिले भर में विरोध के स्वर उठ रहे हैं जिले के हिंदू संगठनों ने भी एक मत होकर आरोपी सलमान की गिरफ्तारी करने एवं कठिन से कठिन दंड देने की मांग शुरू कर दी है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

तीन महीने में चोर नहीं पकड़ पाई बरेली पुलिस     |     डिजिटल जनगणना में शिवपुरी का नवाचार: देश में पहली बार नेविगेशन से जोड़ा HLBC, बाउंड्री का भ्रम खत्म     |     लोजपा की टीम; प्रदेश में संगठन विस्तार और जमीनी मजबूती पर हुई सार्थक चर्चा     |     पीड़ितों की समस्याओं का मौके पर समाधान कराने वाले एडिशनल एसपी कमलेश कुमार खरपुसे को मिला रुस्तमजी अवार्ड     |     जिले के 27 भाजपा मंडलों में प्रभारी और सह प्रभारियों की घोषणा     |     श्रीराम कथा भवसागर से पार उतारती है – उप मुख्यमंत्री श्री राजेन्द्र शुक्ल     |     बूँद बूंद पानी को तरसे ग्रामीण,हर घर नल जल योजना हुई फेल     |     आंधी-तूफान के साथ झमाझम बारिश,भीषण गर्मी से मिली राहत     |     नाबालिग के लापता होने से दुष्कर्म के आरोप तक की कहानी,गरमाई सियासत     |     जून की तपिश में गहराया जल संकट, अंबाडी पंचायत ने शुरू कराई बोरों की सफाई     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811