मुकेश साहू दीवानगंज रायसेन
दीवानगंज के आसपास पहाड़ ही पहाड़ इन पहाड़ों पर तेंदूपत्ता ग्रामीणों के लिए खुशियां लाया था लेकिन जिले में हुई बारिश ने तेंदूपत्ता संग्राहकों की चिंता बढ़ा दी है लगातार बेमौसम बारिश से तेंदूपत्ता संग्रहण पर बहुत बुरा प्रभाव पड़ा है। अब बारिश ने तेंदूपत्ता की खरीदी पर ग्रहण लगा दिया है। इस साल बारिश और बदलते मौसम के कारण फड अभी चालू नहीं हो पाए है। जबकि तेंदूपत्ता संग्रहण का कार्य पूरी रफ्तार के साथ किया जाना था। दीवानगंज, अंबाडी, सेमरा, मुस्काबाद, मुड़िया खेड़ा, नर खेड़ा, सरार, जमुनिया संग्रामपुर, कयामपुर, निनोद, जमुनिया, बरजोर पुर , सत्ती बांसिया, कली टोर, पिपरई, मुनारा , शाहपुर, भील टोला, झुंडखोय, आदि गांव के ग्रामीण सुबह 6 बजे से ही तेंदू पत्ता तोड़ने के लिए पहाड़ पर चले जाते हैं। सुबह 10 बजे तक तेंदूपत्ता तोड़कर घर आ जाते हैं। दीवानगंज में रहने वाले गणपत शाक्या , शंभू दयाल शाक्या , शीला शाक्या ने बताया कि सुबह आने के बाद पूरी दोपहरी घर में बैठकर पत्तों की गड्डी बनाते हैं एक गड्डी में 50 पत्ते होते हैं। फड़ पर 100 गड्डियों के 400मिलते हैं।
ग्रामीणों ने बताया कि सामान्य तौर पर जब पत्ता कोमल होता है तो उस पर पानी गिरने के बाद दाने के रूप में गांठ बनने की आशंका बढ़ जाती है। कई जगह पत्तों में छेंद होने का भी खतरा बना रहता है ऐसे में सभी पत्ते उपयोग के लिए उचित नहीं होते थे। किंतु इस साल पत्ते अच्छे थे लेकिन बेमौसम बारिश ने ग्रामीणों की जीविका पर पानी फेर दिया। जिससे इस साल पत्ता संग्राहकों का मौसमी रोजगार छिनता जा रहा है। ग्रामीणों का कहना था कि जंगलों में तेंदू पत्ता कम मिलने से मजदूरों को निराशा एवं मायूसी हाथ लगी है। तेंदू पत्ते का मौसमी कार्य आदिवासियों के जीवन का अहम भाग है। जिले के आदिवासी इन पत्तों को तोड क़र बेचते हैं और अपना जीवन-यापन करते हैं। कई ग्रामीण क्षेत्रों तेंदूपत्ता की उपज पर निर्भर रहते है। तेंदूपत्ता को हरा सोना भी कहा जाता है।पिछले वर्ष तेंदू पत्ता तुड वाई का यह अंतिम समय चल रहा था लेकिन इनों दिनों तेंदूपत्ते के फड़ शुरू नहीं हो पाए है। इस साल बारिश होने के कारण फड़ वाले तेंदूपत्ता ग्राहकों से लेट तेंदूपत्ता खरीदेंगे।
MP TODAY NEWS मध्यप्रदेश का एक स्वतंत्र, निष्पक्ष और विश्वसनीय न्यूज़ पोर्टल है। हमारा उद्देश्य पाठकों तक तेज़, सटीक और ज़िम्मेदार पत्रकारिता के माध्यम से हर महत्वपूर्ण खबर पहुँचाना है।
हम मानते हैं कि समाचार केवल जानकारी नहीं, बल्कि जनता की आवाज़ और लोकतंत्र की धड़कन हैं। इसलिए हम हर खबर को तथ्यों, साक्ष्यों और ज़मीनी हकीकत के आधार पर प्रस्तुत करते हैं।
हमारी खासियत:
तेज़ और ताज़ा खबरें – प्रदेश, देश और दुनिया से जुड़ी हर बड़ी सूचना तुरंत आपके पास।
विश्वसनीय स्रोत – खबरें अफवाहों पर नहीं, प्रामाणिक रिपोर्ट्स और जमीनी सच्चाई पर आधारित।
स्थानीय से वैश्विक तक – गाँव-कस्बों से लेकर अंतरराष्ट्रीय मुद्दों तक की कवरेज।
जनहित सर्वोपरि – जनता की समस्याओं, आवाज़ और अधिकारों को प्राथमिकता।
निष्पक्षता – किसी भी राजनीतिक, सामाजिक या व्यावसायिक दबाव से मुक्त पत्रकारिता।
हमारा लक्ष्य:
हमारा मक़सद है कि MPToday News केवल एक न्यूज़ पोर्टल न रहकर, पाठकों का भरोसेमंद साथी बने।
हम चाहते हैं कि पाठक हमें सिर्फ खबरों के लिए ही नहीं, बल्कि सच्चाई और निष्पक्षता के प्रतीक के रूप में याद करें।