Let’s travel together.

दहेज में मिलने वाले उपहारों की सूची रखी जाए… इलाहाबाद हाईकोर्ट का अहम आदेश

0 100

दहेज के आरोपों को लेकर इलाहाबाद हाईकोर्ट ने एक अहम आदेश दिया है और राज्य सरकार से भी कई सवाल पूछे हैं. हाई कोर्ट ने कहा कि शादी के समय दूल्हा-दुल्हन को मिलने वाले उपहारों की सूची रखी जानी चाहिए ताकि शादी के बाद दोनों पक्ष एक-दूसरे पर दहेज को लेकर झूठे आरोप न लगा सकें. इलाहाबाद हाईकोर्ट ने ये आदेश दहेज निषेध अधिनियम 1961 की धारा 3(2) के तहत दिया है.

अंकित सिंह और अन्य की याचिका पर जस्टिस विक्रम डी चौहान की सिंगल बेंच ने सुनवाई करते हुए कहा कि दहेज निषेध अधिनियम 1961 की धारा 3 (2) को अक्षरशः लागू करने की जरूरत है ताकि इस प्रकार की मुकदमेबाजी से नागरिकों को बचाया जा सके और कोर्ट का समय भी बचे. हाईकोर्ट अब इस मामले में अगली सुनवाई 23 मई को करेगा.

HC ने राज्य सरकार से भी पूछे सवाल

पूरे मामले में हाईकोर्ट ने राज्य सरकार से यह सवाल पूछा है कि दहेज निषेध अधिनियम के अनुपालन को लेकर कितने अधिकारियों की नियुक्ति की गई है? हाईकोर्ट ने सरकार से यह भी पूछा कि अगर नियुक्ति नहीं हुई है तो दहेज के बढ़ते मामलों को कैसे रोका जाएगा?

हाई कोर्ट ने राज्य सरकार से यह भी पूछा कि दहेज निषेध अधिनियम के मुताबिक विवाह पंजीकरण के समय शादी में मिलने वाले उपहार की सूची ली जा रही है या नहीं? कोर्ट ने इन सवालों का विस्तार से जवाब देने को कहा है.

धारा 3 क्या है?

दहेज लेना और देना दोनों ही सामाजिक अपराध है. इस पर रोक लगाने के लिए दहेज निषेध अधिनयम बना था, जिसकी धारा 3 के मुताबिक दहेज लेने या फिर देने पर कम से कम 5 साल की सजा का प्रावधान है. हलाांकि धारा 3 की उपधारा (2) के मुताबिक शादी के समय दूल्हे-दुल्हन को मिलने वाले उपहार को दहेज नहीं कहतें हैं लेकिन शादी के समय मिलने वाले उपहार की सूची रखने का प्रावधान है, नियम के मुताबिक इसका पावन किया जाना चाहिए.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

उप मुख्यमंत्री ने भटलो में सन्नई नाला में बने पुल का किया लोकार्पण     |     उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने बिछिया नदी में पुल निर्माण का किया भूमिपूजन     |     लाड़ली बहना योजना से महिलाओं को मिल रही आर्थिक मजबूती     |     बालमपुर से कंकाली धाम तक 35 किमी निकली चुनरी यात्रा, 8 घंटे तक चिलचिलाती धूप में नंगे पैर चले हजारों श्रद्धालु     |     भक्ति और गरबा की उमंग में सराबोर हुआ सिल्वर स्प्रिंग्स गरबा महोत्सव     |     छत्तीसगढ़ यूथ इनोवेशन एंड एंटरप्रेन्योरशिप कॉन्क्लेव 2026’का आयोजन     |     नेशनल हाइवेज़ इंफ्रा ट्रस्ट की सराहनीय पहल,तरपोंगी की 10 छात्राओं को मिली साइकिल, शिक्षा का सफर हुआ आसान     |     मध्य प्रदेश संस्कृत विभाग की ओर से दशहरा मैदान पर किया गया शक्ति पर्व का आयोजन      |     केंद्रीय कृषि एवं कल्याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान करेंगे नगर परिषद नवीन कार्यालय भवन का लोकार्पण     |     अभिव्यक्ति साहित्यिक संस्था का हिंदी सेवी सम्मान समारोह 16 अक्टूबर को     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811