Let’s travel together.

खरीफ की फसले सूखी, किसान सूखे पौधे लेकर पहुचे तहसील, फसले हुई बर्बाद – दिया ज्ञापन

0 117

 

अभिषेक असाटी बक्सवाहा

विगत कई वर्षों से विकासखंड के किसान प्रगति के असंतुलित वातावरण के कारण कॉफी मार झेल रहे हैं किसानो की फसले खराब हो जाने के कारण किसान ब्याज ताले दवता जा रहा है जिससे क्षेत्र के किसान काफी चिंता में है।
बुधवार की दोपहर क्षेत्र के किसानों ने वीरेंद्र दुबे किशनपुरा के नेतृत्व में तहसीलदार भरत पांडे के माध्यम से मुख्यमंत्री, कृषि मंत्री, कलेक्टर के नाम एक ज्ञापन दिया, जिसमें लेख किया गया कि हम समस्त किसान विगत 4 वर्षों से खरीफ फसल सोयाबीन, तिली, उरदा, मूंगफली, मक्का की फसल लगातार कम वर्षा या अति वर्षा से पूर्ण रूप से नष्ट हो जाती है इस वर्ष कम वर्षा के कारण हम किसानों की खेत में खड़ी खरीफ की फसल सूख गई है इसके बाद हम किसानो को अपने परिवार का भरण पोषण करने के लिए पलायन करना पड़ रहा है हम किसान भाई मानसिक रूप से काफी परेशान है और कर्ज मैं होते जा रहे है कम वर्षा के कारण हम किसान उक्त फसलों की बर्बादी से अती दुखी है।

किसानों ने ज्ञापन के माध्यम से वताया कि शासन प्रशासन हम किसानों की फसलों का अभलंब जांच करा कर किसानों के दुख के समय सूखी हुई फसलों की सर्व जांच कर उक्त मुआवजा मुहैया कराये हम मजबूर किसानों का 15 दिवस के अंदर सर्व कराकर मुआवजा राशि दी जाए हम गरीब किसानों को यदि शासन के द्वारा मुआवजा राशि नहीं दी गई तो हम सभी को मजबूरन धरना प्रदर्शन एवं अंशन करना पड़ेगा। ज्ञापन देने में रतन सिंह लोधी, नकुल तिवारी, साहब सिंह लोधी, रूप सिंह, नरेंद्र लोधी, छत्रपाल सिंह लोधी, लोकेंद्र मुडिया, भगवान दास कुष्मांड, सुरेंद्र लोधी, बली पटेल, राममिलन तिवारी, यशवंत लोधी गढ़ीसेमरा, मनीष लोधी कुई के साथ मनीष जैन पत्रकार एवं आशिक मंसूरी रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

 मथुरा-वृंदावन एवं नैमिषारण्य तीर्थयात्रा के लिए श्रद्धालुओं का जत्था रवाना     |     आरंग कभी प्राचीन जैन मंदिरों का गढ़ रहा है,हजार साल से भी अधिक प्राचीन तीर्थंकर प्रतिमाओं के मुनियों ने किए दर्शन     |     द्वितीय अध्याय ‘काव्य कुंभ’::साहित्य और कला को समर्पित  गरिमामय आयोजन     |     विश्व पर्यावरण दिवस 2026 के अवसर पर एनएचआईटी द्वारा वृक्षारोपण एवं स्वच्छता अभियान का आयोजन     |     वैश्विक शांति के लिए सकारात्मक पत्रकारिता समय की आवश्यकता : मधुकर द्विवेदी     |     जब लूटेरो को पकड़ने खुद लुटने पहुंची पुलिस तो पुलिस जाल में फंसे दो लुटेरे      |     वर्षों पुरानी समस्या का होगा समाधान, दीवानगंज रेलवे स्टेशन सेमरा मार्ग पर बन रही 230 मीटर लंबी नाली     |     तीन आत्महत्याओं के बाद फिर उठी पोस्टमार्टम सुविधा की मांग, एक सप्ताह में तीसरी घटना     |     रायसेन में सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया का मेगा आउटरीच कैंप: करोड़ों के ऋण स्वीकृत, विकास को मिलेगी नई रफ्तार     |     कैंसर की समय पर पहचान और त्वरित इलाज से बचाई जा सकती है जिंदगी -केंद्रीय मंत्री  शिवराज सिंह चौहान     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811