Let’s travel together.

सब्जी के दाम तेजी से बढ़े:दो दिन में दोगुना बढ़े देशी खीरा के दाम

0 153

शिवलाल यादव

रायसेन।गर्मी बढ़ने से फलों और सब्जी के दाम तेजी से बढ़ रहे हैं। बाजार में ककड़ी खीरा के दाम दो दिन में दोगुना तक बढ़ गए हैं। दो दिन पहले देशी खीरा बाजार में 20 रुपए किलाे बिक रहा था, वही दो दिन बाद शुक्रवार को दोगुना बढ़कर 40 रुपए प्रति किलो बिका।

इस संबंध में सब्जी विक्रेता पार्वती बाई ने रैकवार ,लाल सिंह कुशवाह भइयन पंथी बताया कि हम बाजार मंडी से खरीदारी करते हैं। मंडी में हमें जिस रेट पर मिलेगी हम ग्राहकों को भी उसी हिसाब से देंगे। सब्जी मंडी में हमें देशी खीरा बढ़े दामों पर मिला, इसलिए हमारी भी मजबूरी महंगा देने की है।
वहीं फिलहाल अभी तेज गर्मी के साथ शादी विवाह का सीजन चल रहा है। गर्मी के मौसम और रमजान महीने में ककड़ी खीरा डिमांड अधिक होने व आपूर्ति न होने के कारण भी दाम बढ़ने की बात कही जा रही है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

आचार्य श्री समय सागर महाराज से लिया सागर समाज ने आशीर्वाद     |     चाकू की नोक पर श्रमिक से लूटपाट,हिस्ट्रीशीटर सहित तीन गिरफ्तार     |     शराब परिवहन करते वाईक सहित दो गिरफ्तार     |     राजनीतिक ताकत बन रहे युवा किसी का सियासी टूल न बन जाएं.. अजय बोकिल      |     नवनियुक्त एल्डरमैन ने भोपाल पहुंचकर किया मंत्री का आभार व्यक्त,मंत्री ने सभी एल्डरमैन का स्वागत कर दी बधाई     |     गुरुकुल महिला महाविद्यालय का ‘दीक्षारंभ समारोह     |     छत्तीसगढ़ में औषधीय खेती की बड़ी क्रांति,वन मंत्री और विधायक ने 228 हितग्राहियों को बांटे एक करोड़ से अधिक के अग्रिम चेक     |     श्मशान घाट न होने से बरसते पानी में अंतिम संस्कार के लिए मजबूर ग्रामीण     |     यात्री बसों में भारी किराया वृद्धि के विरोध में जेनजी सड़कों पर, रैली निकालकर एसडीएम को दिया ज्ञापन     |     खिलाड़ियों और छात्रों ने खेल मैदान को लेकर दिया ज्ञापन     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811