Let’s travel together.

स्‍कूल एडमिशन:आरटीई : कम होंगे प्रवेश, क्योंकि प्रक्रिया शुरू नहीं हुई शिवलाल यादव

0 151

शिवलाल यादव रायसेन

रायसेन।जिले में शिक्षा के अधिकार अधिनियम (आरटीई) के तहत प्राइवेट स्कूलों में आर्थिक रूप से पिछड़े विद्यार्थियों की प्रवेश प्रक्रिया अब तक शुरू नहीं हो पाई है। शिक्षा में आर्थिक रूप से पिछड़े विद्यार्थियों की प्रवेश
शिक्षा के अधिकार अधिनियम (आरटीई) के तहत प्राइवेट स्कूलों में आर्थिक रूप से पिछड़े विद्यार्थियों की प्रवेश प्रक्रिया अब तक शुरू नहीं हो पाई है। अधिकतर स्कूलों में अप्रैल में भी प्रवेश प्रक्रिया चलती है। ऐसे में अभिभावक भी अपने संसाधनों के अनुसार बच्चों को प्रवेश दिला रहे हैं। मई-जून में आरटीई के तहत प्रवेश प्रक्रिया शुरू होगी।तब तक अभिभावक प्रवेश करा चुके होंगे। ऐसे में आरटीई के तहत प्रवेश कम संख्या में होंगे, आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के बच्चों को इसका लाभ नहीं मिल पाएगा। पिछले सत्रों में भी आरटीई में प्रवेश की संख्या कम रही है, इस बार भी 40 फीसदी से ज्यादा प्रवेश नहीं हो पाएंगे।
उल्लेखनीय है कि प्रदेश सरकार ने आर्थिक रूप से कमजोर बच्चों को अच्छे प्राइवेट स्कूलों में पढ़ाने के लिए आरटीई के तहत योजना शुरू की थी। इसमें आर्थिक रूप से कमजोर, आरक्षित वर्ग के बच्चों को प्राइवेट स्कूलों में प्रवेश दिलाया जाता था और उनकी फीस स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा दी जाती है। पिछले वर्ष कहा गया था कि स्कूलों में प्रवेश प्रक्रिया के साथ ही आरटीई की प्रक्रिया शुरू करवा दी जाएगी। लेकिन इस बार भी आरटीई के तहत प्रवेश प्रक्रिया शुरू नहीं हो पाई है। आरटीई के तहत प्रवेश प्रक्रिया मई-जून में शुरू होने की उम्मीद की जा रही है तब तक अभिभावक अपने बच्चों का प्रवेश स्कूलों में करा चुके होंगे।
10 हजार से ज्यादा सीटें …..
आरक्षित, प्रवेश 40% भी नहीं हो पाते हैं : जिले के प्राइवेट स्कूलों में 25% तक सीटें आरक्षित होती हैं, लेकिन प्रवेश प्रक्रिया में यह सीटें पूरी नहीं भर पाती हैं। इसकी वजह देर से प्रवेश प्रक्रिया शुरू होना बताया जाता है। जिला परियोजना समन्वयक सीबी तिवारी ने कहा कि आरटीई के तहत प्रवेश प्रक्रिया के लिए मई से शुरू होना संभावित है, अभी स्कूलों की मेपिंग का काम किया जा रहा है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

सेवा भारती छात्रावास से निकली विभाजन स्मृति रैली , भारत माता की आरती कर दिया एकता का संदेश     |     कांग्रेस नेता और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी को सावरकर मानहानि मामले में सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत     |     स्वस्थ एवं विकसित भारत के निर्माण में सभी दें योगदान : उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल     |     उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने हर घर तिरंगा अभियान में अपने घर में फहराया तिरंगा     |     उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने जिला अभिभाषक संघ के पदाधिकारियों को दिलाई की शपथ     |     हरियाली कलश यात्रा के साथ नवांकुर सखी कार्यक्रम सम्पन्न     |     हर घर तिरंगा अभियान के तहत कुंडा में निकाली गई तिरंगा यात्रा     |     सरदारपुर में देशभक्ति के नारों के साथ धूमधाम से निकली भव्य तिरंगा यात्रा     |     क्या बुजुर्गों के प्रति बढ़ता निष्ठुर भाव कल का ‘न्यू नाॅर्मल’ है? -अजय बोकिल      |     जिले भर में निकलीं भव्य तिरंगा रैलियां, मातृशक्ति ने की अगुवाई      |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811