मुकेश साहू दीवानगंज रायसेन
सांची विकासखंड के अंतर्गत आने वाले ग्राम दीवानगंज निवासी जगन्नाथ शाक्या(पीली) के निधन पर क्षेत्र में शोक की लहर फैल गई वे 97 वर्ष के थे जगन्नाथ शाक्या को पूरे रायसेन जिले में पीली टोपी के नाम से जाना था 5 दशक से लगातार बीजेपी में कार्यकर्ता रहे हैं उनका सभी बीजेपी कार्यकर्ता सम्मान करते थे वहा जनसंघ के जमाने के नेता थे जब कभी भी प्रचार की बात होती थी तो वह अकेले ही हाथ में बीजेपी का झंडा लेकर पैदल गांव गांव मैं जाकर प्रचार करते थे उनका पहनावा भी केसरिया रंग का था पीले कुर्ता, पजामा पहनते थे पीली ही टोपी लगाते थे हाथ में जो डंडा रखते थे वहा भी पीले ही रंग का होता था दीवानगंज मैं जब भी निकलते थे तो कहते थे टनाटन कमल का बटन साथ में शेर शायरी की सुनाते थे उनकी इन्हीं अदाओं से बच्चे बूढ़े खुश रहते थे कई गांव में इसी तरह से उन्होंने कई वर्षों तक प्रचार किया उनका 1 सप्ताह से स्वास्थ्य खराब चल रहा था उन्होंने सोमवार की सुबह अपने घर पर ही अंतिम सांस ली उनकी मृत्यु की खबर सुनते ही दीवानगज क्षेत्र और रायसेन जिले में शोक की लहर दौड़ गई उनके अंतिम यात्रा में बीजेपी कार्यकर्ता और गांव के ग्रामीण उपस्थित रहे मध्य प्रदेश के परिवार कल्याण एवं स्वास्थ्य मंत्री प्रभुराम चौधरी किसी कारण बस अंतिम यात्रा में मौजूद नहीं हो सके उन्होंने फोन पर ही श्रद्धांजलि दी और परिजनों से फोन पर बात की अंतिम यात्रा में सांची मंडल अध्यक्ष संतोष शर्मा, सुरेश साहू ,अमित पाल ,गिरजेश नायक, मनोज अग्रवाल, ओंकार सिंह मीणा, लक्ष्मण सिंह लोधी, रमेश शाक्या यदि मौजूद रहे सभी ग्रामीणों और बीजेपी कार्यकर्ताओं ने 2 मिनट का मौन धारण कर उनकी आत्मा शांति के लिए प्रार्थना की साथ ही घर बालों को सद्भावना दी