Let’s travel together.

शताब्दी और वंदे भारत एक्सप्रेस में यात्रियों को निश्शुल्क मिलेगी 500 मिली की पानी की बोतल

0 117

ग्वालियर। शताब्दी एक्‍सप्रेस और वंदे भारत एक्सप्रेस जैसी प्रीमियम ट्रेनों में अब यात्रियों को एक लीटर निश्शुल्क रेल नीर की बोतल की जगह पर 500 मिली की पानी की बोतल दी जाएगी। अभी तक इन ट्रेनों में यात्रियों को एक लीटर पानी की बोतल दी जाती है, लेकिन अब व्यवस्था में बदलाव किया जा रहा है।

हालांकि यात्रियों के पास विकल्प रहेगा कि यदि उनकी 500 मिली की पानी की बोतल खत्म हो जाती है, तो वे ट्रेन में मौजूद कैटरिंग स्टाफ से 500 मिली की अतिरिक्त बोतल निश्शुल्क ले सकेंगे।

दरअसल, रेलवे ने जल संरक्षण, वनरोपण और पानी रिसाइकिल करने के कई नियमों के अनुसार ये निर्णय लिया है। इसके अलावा यात्रियों के पास ट्रेन के कर्मचारियों से बिना किसी कीमत से ज्यादा 500 मिलीलीटर की बोतल मांगने का भी विकल्प होगा।

ये निर्णय बोतल बंद पानी के अनावश्यक इस्तेमाल को कम करने के उद्देश्य से लिया गया है। इसका कारण यह है कि शताब्दी और वंदे भारत एक्सप्रेस जैसी ट्रेनों में लोग कम दूरी की यात्रा करते हैं। दूसरी तरफ लंबी दूरी तय करने वाली प्रीमियम ट्रेन राजधानी एक्सप्रेस में यात्रियों को एक लीटर की रेल की नीर की बोतल की उपलब्ध कराई जाएगी।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने बनखेड़ी पहुंचकर स्वर्गीय श्रीमती गोहल को अर्पित की श्रद्धांजलि     |     गुंदरई स्कूल की दीवारों और पिलर में दरारें, बच्चों की सुरक्षा पर उठे सवाल     |     केन्द्रीय मंत्री श्रीमती अन्नपूर्णा देवी ने ब्रिक्स बाजार में की शिरकत     |     राज्यसभा सदस्य महेश केवट एवं राज्य अनुसूचित जाति आयोग के सदस्य बारेलाल अहिरवार का भाजपा जिला कार्यालय में हुआ  स्वागत      |     नेशनल लोक अदालत का सफल आयोजन, 66 प्रकरणों का हुआ निराकरण, 2.65 करोड़ रुपये से अधिक की राशि का हुआ निपटारा     |     बेगमगंज की बर्बाद सड़क के खिलाफ अधिवक्ता संघ ने दिया ज्ञापन ,जनहित में कलेक्टर से 15 दिन में मरम्मत की मांग     |     नेशनल लोक अदालत में निपटे अनेक प्रकरण     |     कीटनाशक पीने से 62 वर्षीय महिला की मौत, घर में मचा हड़कंप     |     सुल्तानगंज के गोरखी में शराबबंदी को लेकर ग्रामीणों ने किया चक्काजाम      |     बेगमगंज में बर्बाद फसलों के मुआवजे की मांग को लेकर किसानों का प्रदर्शन     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811