Let’s travel together.

“संडे ऑल साईकिल का आयोजन”

0 153

रायसेन । खेल और युवा कल्याण विभाग द्वारा जिला मुख्यालय रायसेन में हॉकी के सर्वकालीन महान खिलाड़ी पद्मभूषण मेजर ध्यानचंद जी की 120वीं जयंती राष्ट्रीय खेल उत्सव के अंतर्गत तीसरे दिन व अंतिम दिन दिनांक 31 अगस्त 2025 को “ संडे ऑन साइकिल” का आयोजन पुलिस लाईन से जिला खेल परिसर (स्टेडियम) तक किया गया । जिला कलेक्टर  अरूण विश्वकर्मा  एंव जिला पुलिस अधीक्षक रायसेन पंकज पाण्डेय  ने साइकल रैली का नेतृत्व किया।

रैली में लगभग 100 खिलाड़ियों ने सहभागिता की । रैली के समापन अवसर पर जिला कलेक्टर श्री अरूण विश्वकर्मा जी द्वारा जिले के नागरिकों का आहवान किया कि वह भी सप्ताह में 1 घंण्टे साईकिल चलाये जिससे पर्यावरण स्वच्छ रहता है।

पुलिस अधीक्षक श्री पंकज कुमार पाण्डेय  ने कहा कि भारत सरकार की टेगलाइन “ एक घंटा खेल के मैदान में “ अनुसार सप्ताह में एक घण्टे साइकिल चलाना चाहिए जिससे शारीरिक रूप से स्वाथ्य बने रहे । राष्ट्रीय खेल महोत्सव के अंतिम समापन दिन दिनांक 31.08.2025 को शाम को 5 बजे से हॉकी मैच का आयोजन मण्डीदीप में किया जायेगा ।

साइकिल रैली के समापन पर जिला खेल ओर युवा कल्याण अधिकारी श्री जलज चतुर्वेदी, रक्षित निरीक्षक पुलिसलाईन, कविता डामोर श्री भानुयादव समन्वयक सॉची, खेल प्रशिक्षक श्री आशुतोष शर्मा, केन्द्रीय विद्यालय श्री अंकित कुशवाह, श्रीमति राजुल शर्मा, केन्द्रीय विद्यालय श्री अभिषेक अग्निहोत्री, श्री गोविन्द गौर, श्री ओमकार राठोर, एवं खेल शिक्षक छात्र-छात्रायें उपस्थित थे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

जिला चिकित्सालय शिवपुरी में ओआरएस जागरूकता शिविर का हुआ आयोजन       |     गुरुपूर्णिमा विशेष – दुनिया को आत्मबोध कराने वाले गुरु का गांव आज भी अपनी पहचान को मोहताज     |     गुरु ही मोक्षमार्ग के पथप्रदर्शक, उनके ज्ञान को न नापा जा सकता है और न तौला जा सकता है : निर्यापक मुनि श्री अभय सागर महाराज     |     दीवानगंज समिति के सामने 80 मीटर आरसीसी सड़क निर्माण शुरू, वर्षों पुरानी जलभराव की समस्या से मिलेगी राहत     |     तीन बेटियां होने के बाद भी दर-दर भटकने को मजबूर 65 वर्षीय बुजुर्ग महिला     |     बालमपुर की आस्था का केंद्र बनेगा प्राचीन खेड़ापति माता मंदिर, ग्रामीणों के सहयोग से शुरू हुआ जीर्णोद्धार     |     मानसून की बेरुखी से धान की खेती पर संकट, 50 गांवों के किसान परेशान     |     स्वच्छता अभियान के तहत नगर के प्रमुख स्थलों पर चला विशेष सफाई अभियान     |     शिवपुरी में बिजली कटौती से नाराज ग्रामीणों ने निकाली ऊर्जा मंत्री की अर्थी       |     रायपुर ग्रामीण पुलिस की पहल: उद्योगों में कार्यरत श्रमिकों एवं अप्रवासी भारतीयों की जानकारी अनिवार्य रूप से थाना को देने के निर्देश     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811