Let’s travel together.

रायपुर लोकसभा के 857 मतदान केंद्रों में दिखेगी महिला सशक्तिकरण की झलक

0 107

जिले में 42 प्रतिशत से अधिक मतदान केंद्र संभालेंगी महिलाएं

उत्तर विधानसभा के सभी 203 केंद्रों की कमान महिलाओं के जिम्मे

सुरेन्द्र जैन रायपुर

एक ऐसा समय भी था जब दुनिया में महिलाओं को मताधिकार नहीं दिए गए थे। भारत में जब संविधान बना तो न केवल महिलाओं को मताधिकार प्रदान किए गए अपितु उनके सशक्तिकरण के लिए अनेक कार्य किए गए। इन कार्यों से लोकतंत्र बहुत मजबूत हुआ है और महिलाएं न केवल अधिकतम संख्या में अपने मताधिकार का उपयोग कर रही है अपितु निर्वाचन संपन्न कराने में भी उनकी बड़ी भूमिका नजर आ रही है। रायपुर जिले में 42 प्रतिशत से अधिक मतदान बूथ की जिम्मेदारी महिलाएं संभालेंगी। वहीं रायपुर का उत्तर विधानसभा ऐसा क्षेत्र है जहां के मतदान केंद्रों में शत प्रतिशत महिला मतदान दल निर्वाचन संपन्न कराएगा।

जिले में कुल 1907 मतदान केन्द्र हैं, जिसमें 857 मतदान केंद्रों का जिम्मा महिलाओं के हाथों में है। उत्तर विधानसभा में 203 बूथ है इसमें सारे मतदान दल में महिलाएं होंगी। इनकी एआरओ भी महिला श्रीमति निधि साहू हैं। जिला प्रशासन के इस कारगर कदम से महिला मतदान दल उत्साहित हैं उन्होंने प्रशिक्षण भी पूर्ण मनोयोग से लिया है|

जिला निर्वाचन अधिकारी एवं कलेक्टर डॉ. गौरव कुमार सिंह के निर्देशानुसार मतदान दल की महिलाओं को केंद्र में ठहरने के लिए इस बार बेहतर से बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराए जा रहे हैं। सभी महिला मतदान दल को मेडिकल किट उपलब्ध कराए जा रहे है, जिसमें ओआरएस व दवाईयां उपलब्ध रहेगी, साथ में सेनेटरी पैड भी शामिल है। उनके भोजन-नाश्ते और बैठने की व्यवस्था की गई है। समय-समय पर नींबू पानी की सुविधा रहेगी।

यही नहीं साबुन, ब्रश, तेल समेत अन्य जरूरी चीजें भी दल को रवाना करने से पहले दी जाएगी। उनके ठहरने के स्थान पर कूलर-पंखे, गद्दे, चादर-तकिए की व्यवस्था रहेगी। आवाजाही के लिए किसी भी तरह की परेशानियां मतदान दल को नहीं होगी। इसके लिए छोटी-छोटी बसों की सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है।

स्ट्रांग रूम परिसर में महिलाओं के लिए स्थाई शौचालय
मतदान समाप्ति के बाद सेजबहार स्थित स्ट्रॉग रूम में ईव्हीएम को जमा करना होता है। इस दौरान महिलाओं को किसी भी प्रकार की परेशानी न हो, इसके लिए स्ट्रांग रूम परिसर में स्थाई शौचालय के लिए बनाए गए है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

नहीं रहे रायसेन के वरिष्ठ पत्रकार महेंद्र तोमर, पत्रकार जगत में शोक की लहर     |     पत्रकार पर जानलेवा हमले के आरोपियों पर सख्त कार्रवाई की मांग     |     अदाकारी को धर्म और इंसानियत को फर्ज समझने वाले नाना पाटेकर-अजय बोकिल     |     रायसेन में कांग्रेस के प्रदर्शन के दौरान हंगामा, पुतला छीनने पुलिस-कांग्रेस में छीना-झपटी; वाटर कैनन से खदेड़ा     |     पांचों विधानसभा में बीएलओ कर रहे घर-घर सत्यापन, युवाओं में दिखा जोश     |     पीएम कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस में डिजिटल पोस्टर प्रतियोगिता, विषय रहा 2047 शिक्षा की परिकल्पना     |     सुल्तानगंज थाना में आगामी त्योहारों को लेकर शांति समिति की बैठक, सौहार्द और सुरक्षा पर जोर     |     हाईवे-18 पर मवेशियों की मौत का सिलसिला जारी, 2 महीने में 40 अधिक पशुओं की मौत     |     जेंडर संवेदीकरण और महिला-बाल सुरक्षा के प्रति विद्यार्थियों को किया जागरूक     |     बाल रंग प्रतियोगिता में सांदीपनि सांची का शानदार प्रदर्शन     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811