Let’s travel together.

पलक झपकते पार करते बाइक… मॉडिफाइड कर 5000 में करते थे सेल, पुलिस ने 3 को दबोचा

0 61

बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में 500 से अधिक बाइक की चोरी को अंजाम दे चुके गैंग का पुलिस ने खुलासा किया है. तीन शातिर चोर को पुलिस ने आधा दर्जन बाइक के साथ धर दबोचा है. पुलिस की जांच में पता चला कि चोर बाइक का पहले नंबर पलेट बदलकर मोडीफाईड करते थे. इसके बाद इन बाइकों 5 से 10 हजार रुपये में बेच देते थे. सदर थाने की पुलिस ने चोरी की बाइक की खरीद बिक्री करने वाले अंतरजिला गिरोह से जुड़े तीन शातिर चोर को गिरफ्तार किया है. इनके ठिकाने से चोरी की 6 बाइक जब्त की गई हैं.

गिरफ्तार आरोपियों में आकाश, शिव नारायण कुमार व रोहित कुमार शामिल हैं. डीएसपी विनीता सिन्हा ने बताया की 30 अप्रैल को शेरपुर पोखर के पास से राकेश कुमार की बाइक चोरी हो गई. मामला दर्ज कर जांच की जा रही थी. इसी दौरान पुलिस को गुप्त सूचना मिली की आकाश बाइक चोरी की घटना को अंजाम दे रहा है.

पुलिस ने आरोपी आकाश के घर पर की छापेमारी

सूचना के बाद विशेष पुलिस की टीम ने आकाश के घर पर छापेमारी की. वहां से तीन बाइक बरामद हुई. जांच में पता चला कि तीनों बाइक के नंबर प्लेट बदल दिए गए थे. पूछताछ में उसने बाइक चोरी कर खरीद बिक्री में शामिल और कई साथियों के नाम व ठिकाने की जानकारी दी. पूछताछ में अपने साथी मोतीपुर के रोहित कुमार को वर्तमान में भीखनपुर में रहता है के संबंध में जानकारी दी. इसके बाद रोहित और शिवनारायण को पकड़ा गया. इनके पास से भी तीन बाइक जब्त की गई.

अन्य 8 लोगों के नाम भी आए सामने

पूछताछ में तीनों ने बाइक चोरी करने और बेचने के बाद स्वीकार की है. इस तरह तीनों चोरों ने पूछताछ में आठ अन्य साथियों के बारे में पुलिस को जानकारी दी है. पूछताछ में चोरों ने बताया कि वे लोग शहर व आस-पास के इलाके में घूमते हैं. उनके पास मास्टर चाबी रहती है. बिना लॉक की हुई बाइक को ज्यादातर निशाना बनाते हैं.

इस तरह करते थे बाइक चोरी

सूनसान जगह पर खड़ी बाइक को लॉक तोड़कर आराम से लेकर निकल जाते हैं. पलक झपकते बाइक का लॉक तोड़कर बाइक चोरी कर ली जाती है. चोरी के बाद बाइक का नंबर प्लेट अदला बदली कर दिया जाता है. इसके बाद मॉडिफाई कर उसे दूसरे इलाके में बेच दिया जाता है. डीएसपी ने बताया की आकाश शातिर चोर है. कई बार बाइक चोरी में जेल जा चुका है. शिव नारायण पर आर्म्स एक्ट व रंगदारी का मामला दर्ज है.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

मेरा युवा भारत” के अनुभवात्मक शिक्षण कार्यक्रम के प्रथम दिवस पर युवाओं ने सरकारी भंडार गृह में समझी सार्वजनिक वितरण प्रणाली की जमीनी व्यवस्था     |     एक दिन की मजदूरी मांगने पर तलवार से हमला,गंभीर अवस्था में मजदूर रेफर     |     चिंगवाड़ा कला में बिजली विभाग द्वारा आयोजित समाधान शिविर ग्रामीणों के लिए बड़ी राहत बना     |     जापानी तकनीक की ई-स्कूटी पाकर खिले दिव्यांगजनों के चेहरे, 31 को मिला लाभ     |     जिंदा रहते बुजुर्ग ने कराई अपनी त्रयोदशी, कार्ड पर दर्द बयां कर बांटे निमंत्रण     |     असल ‘लीक’ तो नैतिक ईमानदारी और ऑन लाइन व्यवस्था में है…अजय बोकिल      |     सांची विकास खंड मुख्यालय सरकारी अधिकारी कर्मचारी आशियाना विहीन     |     कमापार गांव में आज लगेगा बिजली समस्या समाधान शिविर     |     एमपी टुडे की खबर का हुआ असर ,20 दिन से खराब हैंडपंप सुधरा, ग्रामीणों ने ली राहत की सांस     |     जनगणना कार्य में दीवानगंज संकुल ने रचा रिकॉर्ड, समय सीमा से पहले पूरा हुआ सर्वे कार्य     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811