Let’s travel together.

रायसेन की रामकथा::भगवान के चरणों में अनुराग के बिना परमात्मा की प्राप्ति नही होती-मुरलीधर जी महाराज

0 239

श्रीराम कथा के आयोजन में बरस रहा राम रस, दूसरे दिन जुटी श्रोताओ की भीड़
रायसेन। श्री राम कथा आयोजन समिति के तत्वाधान में दशहरा मैदान पर आयोजित हो रही श्री रामकथा के दूसरे दिवस गुरूवार को बड़ी संख्या में श्रोता कथा सुनने के लिए पहुंचे महाराज जी के श्रीमुख से तुलसीकृत रामायाण जी पर आधारित संगीतमय कथा के माध्यम से श्रोताओ को कथा का रसपान कराया गया । कथा को सुनकर अनेक भक्त रामरस में डूबकर उत्साहित दिखाई हैं।

महाराज श्री ने सती की कथा पर आधारित बाते बताई उन्होने कहा कि भगवान की कथा जहां भी हो अवश्य सुनना चाहिए भगवान के चरणो में अनुराग के बिना परमात्मा की प्राप्ति नही होती इसलिए मनुष्य को मन क्रम वचन के साथ परमात्मा का ध्यान करना चाहिए और ८४ लख योनियो के जाल से बचना चाहिए मानव शरीर को पाने के लिए देवता भी तरसते है ।इसीलिए संत तुलसीदास जी ने बड़े भाव के साथ लिखा है कि बड़े भाग्य मानस तन पावा अर्थात मनुष्य की योनी मिलना बड़े सौभाग्य की बात है सभी योनियो में मनुष्य योनी सर्वश्रेष्ठ मानी गई है जिसको पाने के लिए देवता भी तरसते है।

उन्होने युवाओं का आवाह्रन करते हुए कहा कि युवा अपनी पढ़ाई लिखाई के साथ भगवान की पूजा अर्चना में भी मन लगाए युवा अवस्था में भगवान का भजन अच्छी तरीके से किया जा सकता है इसके अलावा साठ वर्ष की आयु पूर्ण होने पर मनुष्य को संसार जगत से मन हटाकर परमात्मा की भक्ति में अपने मन को लगाना चाहिए ।

आज के समय में लोग माया से प्रेरित होकर झूठ बोलने लगते है और माया के फेर में पड़ जाते है और जगत को ही सत्य मान बैठते है पंरतु सत्य तो हरिनाम का जप है जिससे मनुष्य का उद्धार हो सकता है इस प्रकार से रामायण जी पर आधारित अनेक चौपाईयो के माध्यम से महाराज जी विस्तार से व्याख्या करते हुए भक्तो को भक्ति का मार्ग बताया ।

भगवान श्री राम और शंकर जी के जीवन चरित्र पर प्रकाश डालते हुए मुरलीधर जी महाराज ने श्रोताओं को विस्तार के साथ बताया । प्रतिदिन अब श्रीराम कथा के आयोजन में श्रोताओ की संख्या बढ़ती जा रही है । श्रीराम कथा आयोजन समिति के सभी पदाधिकारियो ने धर्मप्रेमी बंधुओ से अधिक से अधिक संख्या में पंहुचकर रामकथा एवं धर्म का लाभ उठाने की अपील की है।
न्यूज़ सोर्स- सीएल गौर,प्रवक्ताश्री राम कथा आयोजन समिति रायसेन

Leave A Reply

Your email address will not be published.

उपमुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने विजेता विद्यार्थियों को किया सम्मानित     |      हाईवे-18 का रेलवे ओवरब्रिज:13 साल में जर्जर हुआ करीब एक किमी लंबा पुल     |     महालक्ष्मी व्रत को लेकर तैयारियां तेज, घर-घर बन रहे मिट्टी के हाथी     |      स्कूल में बच्चों और महिलाओं की सुरक्षा को लेकर जागरूकता कार्यक्रम     |     रायपुर में अ. भा. दिगंबर जैन युवक युवती परिचय सम्मेलन 29को     |     आंगनबाड़ी मिलन समारोह ग्राम सांकरा में धूमधाम से संपन्न     |     सेवा संकल्प अभियान में छात्रों का चित्रकला एवं भाषण का उत्कृष्ट प्रदर्शन     |     चरित्र शंका में पति बना हैवान, पत्नी और दो मासूम बेटों की मौत     |     मणिकर्णिका सम्मान से सम्मानित हुईं एवरेस्ट विजेता अंजना यादव     |     श्रीलक्ष्‍मीनारायण मंदिर में प्रतिष्ठित भव्‍य प्रतिमाएँ सामाजिक समरसता का दस्‍तावेज- पद्मश्री विजयदत्‍त श्रीधर     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811