Let’s travel together.

एक तरफ मतदान की जागरूकता दूसरी तरफ मतदान पर्ची में गड़बड़झाला

0 81

 

देवेन्द्र तिवारी सांची रायसेन

एक तरफ हर दिन निर्वाचन आयोग शत् प्रतिशत मतदान कराने एवं निष्पक्ष मतदान करने की कवायद में जुटा है तो दूसरी ओर नगर में मतदान हेतु बांटी जाने वाली मतदान पर्ची कोरी भैजी गई है जिससे अनेक मतदाताओं को पर्ची वितरित ही नहीं की जा सकी ।इन कोरी पर्ची बीएलओ ने अपने घर रख ली है । जानकारी के अनुसार लोकसभा चुनाव की निर्वाचन आयोग बड़े स्तर पर तैयारी पूरी कर चुका है परन्तु चुनाव प्रक्रिया में लगे कर्मचारी कहीं न कहीं संदेह के घेरे में आ गए हैं ऐसा ही मामला सांची नगर में वितरित की जाने वाली मतदान पर्ची का सामने आया है निर्वाचन आयोग द्वारा मतदाताओं को वितरित करने मतदान पर्ची भैजी गई परन्तु कुछ पर्ची वितरित भी कर दी गई कुछ पर्ची कोरी भैजी गई जिसे वितरित कर्ता द्वारा निर्वाचन आयोग को सुधार करने पुनः भेजा जाना था परन्तु नहीं भेजा गया तथा अपने घर रख ली । जिससे मतदान पर्ची हासिल करने मतदाताओं को इंतजार करना पड़ रहा है कहीं न कहीं ऐसी स्थिति में स्थिति संदेह के घेरे में आ गई है कर्मचारी निर्वाचन में लगे अपने कर्तव्य को ही पलीता लगा रहे हैं तथा कहीं न कहीं संदेह के घेरे में घिरे दिखाई दे रहे हैं इस मामले में जब बीएलओ आनंद जैन जिसे पर्ची वितरित करने की जिम्मेदारी सौंपी गई थी बताया कि जो पर्ची सही आई थी वह वितरित की गई है तथा लगभग ५० पर्ची कौरी आईं थीं जिसमें किसी मतदाता के न नाम है न ही बूथ के नाम ही दिये गये है तब इस स्थिति में पर्ची किसको वितरित की जाती जिन्हें हमने घर पर रख लिया है इस मामले को लेकर जब नायब तहसीलदार श्रीमती नियति साहू के संज्ञान में लाया गया तो उन्होंने साफ़ साफ़ कह दिया कि सभी पर्ची मतदाताओं को वितरित कर दी गई है जब उनके संज्ञान में बीएलओ की जानकारी लाई गई तब उन्होंने कहा हम जानकारी लेकर बताते हैं इस मामले में कुछ देर बाद जब पुनः नायब तहसीलदार श्रीमती साहू है जानकारी ली तब उन्होंने बताया कि हां कुछ पर्ची रह गई है हम उन्हें ठीक करवा कर थोड़ी देर में ही वितरित करवा देंगे ।तब ऐसी स्थिति में आसानी से अंदाजा लगाया जा सकता है कि निर्वाचन में लगे अधिकारी कर्मचारी कितने लापरवाही पूर्वक लोकसभा चुनाव की तैयारी कर निर्वाचन आयोग के चुनाव आदेश को पलीता लगाते हुए ठेंगा दिखा रहे हैं । लोकसभा चुनाव का समय नजदीक आ चुका परन्तु नगर में वितरित की जाने वाली मतदान पर्ची का वितरण चर्चा में आ रहा है जब इस मुख्य नगर में पर्ची फर्जी वाडा उजागर हो रहा है तब ग्रामीण क्षेत्रों में आसानी से अंदाजा लगाया जा सकता है कि वहां भी पर्ची वितरित हो सकी है अथवा निर्वाचन आयोग द्वारा मतदाताओं को वितरित करने कोरी पर्ची भेज दी गई है ।जो गंभीर जांच का विषय दिखाई दे रहा है । अब निर्वाचन आयोग पर्ची वितरित फर्जी वाडे में क्या कार्रवाई करता है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

देहरी खेड़ापति हनुमान मंदिर में आज मनाई जाएगी राधारानी जन्माष्टमी     |     रायसेन दरगाह शरीफ पर उर्स की तैयारियों को लेकर प्रशासन ने की बैठक     |     प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्म दिवस पर नगर परिषद, जनप्रतिनिधियों और भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया श्रमदान     |     राधा अष्टमी पर श्रीजी मंदिर में गूंजेंगे राधा-कृष्ण के भजन, प्राकट्य महोत्सव पर भजन संध्या का आयोजन     |     मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान के अंतर्गत एसडीएम ने सुनीं ग्रामीणों की समस्याएं,विभिन्न संस्थाओं का किया निरीक्षण     |     जिला पंचायत उपचुनाव, लक्ष्मण सिंह लोधी तीर कमान और पूजा चौकसे दो पत्ती चुनाव चिन्ह लेकर उतरे चुनाव मैदान में      |     मंडीदीप रेलवे लाइन पर अज्ञात व्यक्ति गंभीर रूप से घायल मिला, सिर में लगी चोट     |     वनमाली शिक्षक सम्मान 2026 में रायसेन जिले के शिक्षकों को किया सम्मानित     |     दीवानगंज में 10 लाख के जेवरात की चोरी का 24 घंटे में खुलासा, बेटी और उसके दोस्त गिरफ्तार     |     कलेक्टर अरुण विश्वकर्मा ने स्वास्थ्य केंद्र मुड़िया खेड़ा का किया निरीक्षण     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811