Let’s travel together.

बार-बार पिज्जा-पास्ता खाने की हो रहा है क्रेविंग, इन विटामिन की हो सकती है कमी!

0 67

Vitamin Deficiency:शरीर के संपूर्ण विकास के लिए विटामिन्स बेहद जरूरी है. ये हमारे शरीर को बीमारियों से बचाते हैं और एनर्जी देने का काम करते हैं. लेकिन क्या आप जानते हैं कि जब हमारे शरीर में विटामिन्स की कमी होती है तो हमें चटपटा, तेज या तीखा खाने की क्रेविंग होती है. ये जानकर आपको भी थोड़ी हैरत हो सकती है लेकिन जानी-मानी सेलिब्रिटी न्यूट्रिशनिस्ट नमामी अग्रवाल का कहना है कि जब हमारे शरीर में विटामिन या मिनरल्स की कमी होती हो तो हमें कुछ खास तरह की चीदें खाने का मन करता है.

न्यूट्रिशनिस्ट नमामी अग्रवाल ने इससे जुड़ी एक वीडियो भी अपने सोशल मीडिया हैंडल पर पोस्ट की है. उन्होंने वीडियो में बताया है कि किस विटामिन की कमी से कौन सी चीज खाने की क्रेविंग होती है. तो आइए जानते हैं कि इन विटामिन्स के बारे में, जो हमारे शरीर के लिए बेहद जरूरी हैं.

चिप्स और फ्रेंच फ्राइज

न्यूट्रिशनिस्ट के मुताबिक, अगर आपको सॉल्टी फूड जैसे फ्रेंच फ्राइज या चिप्स खाने की क्रेविंग हो रही है तो हो सकता है कि आपके शरीर में ओमेगा-3 की कमी हो. इसकी कमी को दूर करने के लिए एवोकाडो और अखरोट जैसी चीजों खाना शुरू करें.

चॉकलेट

शरीर में मैग्नीशियम की कमी होगी तो आपका मन चॉकलेट खाने का करेगा. डार्क चॉकलेट में मैग्नीशियम की मात्रा ज्यादा पाई जाती है. कुछ लोग ज्यादा चॉकलेट खाते हैं, जो हेल्थ के लिए नुकसानदायक साबित हो सकती है. इसकी बजाय आप पीनट बटर को डाइट में शामिल कर सकते हैं.

नॉनवेज

नॉनवेज खाने के तो कई सारे शौकीन होते हैं. अगर आपको नॉनवेज खाने की क्रेविंग ज्यादा हो रही है तो शरीर में विटामिन बी12, आयरन और जिंक की कमी हो सकती है. ऐसे में आप डाइट में डेयरी प्रोडक्ट्स या फिर हरी सब्जियों को डाइट में शामिल कर सकते हैं.

ब्रेड

कुछ लोगों को ब्रेड खाना बेहद पसंद होता है. इसकी क्रेविंग बॉडी में नाइट्रोजन की कमी का संकेत हो सकती है. वहीं, जिन लोगों को पिज्जा या पास्ता खाने की क्रेविंग होती है, उन्हें कैल्शियम की कमी हो सकती है.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

दीवानगंज चौकी परिसर में ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत पौधरोपण     |     कंधों पर कांवड़, जुबां पर भोलेनाथ का नाम; उज्जैन महाकाल से विदिशा तक आस्था की पदयात्रा     |     पीएम श्री स्कूल की छात्राओं ने किया निजी कॉलेज का शैक्षणिक भ्रमण     |     भोपाल-विदिशा हाईवे-18 पर 2 फीट गहरा गड्ढा, हादसे के मुहाने पर वाहन चालक     |     बस किराया वृद्धि को लेकर छात्रों में आक्रोशएसडीएम के नाम से एसडीओपी को थाना प्रांगण में सौंपा ज्ञापन      |     समान नागरिक संहिता को लेकर जमीयत उलेमा कस्बा गढ़ी ने राष्ट्रपति के नाम एसडीएम को सौंपा ज्ञापन     |     आधुनिक भारत के निर्माता राजीव गांधी को कांग्रेसियों ने किया याद,82 वी जयंती जयंती पर किया नमन     |     वन महोत्सव के तहत विधायक ने किया वृक्षारोपण; विद्यार्थियों के साथ लिया पर्यावरण संरक्षण का संकल्प     |     गुरु रविदास महाराज समरसता संकल्प अभियान एवं यात्रा का आयोजन     |     शिवपुरी विधायक ने 44 लाख के सड़क निर्माण कार्यों का किया भूमि पूजन     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811