मुकेश साहू दीवानगंज रायसेन
सांची विकासखंड के अंतर्गत आने वाले गांव जमुनिया, नरखेडा, सरार , सेमरा, अंबाडी, मुस्काबाद,सहित एक दर्जन से ज्यादा गांव मे हलाली सम्राट अशोक बांध से नहरों में पानी आना मंगलवार से प्रारंभ हो गया है। पहले आधिकारिक तौर पर 15 नवंबर से पानी आना था मगर चार दिन बाद नहर में पानी आना चालू हो गया है पानी आने से आसपास गांव के किसानों ने राहत की सांस ली है। अब किसान अपने खेतों मे पलावा करना प्रारंभ करेंगे। जानकारी मिली है कि पानी तो 15 नवंबर को छोड़ दिया गया था, मगर दीवानगंज क्षेत्र में आते आते 4 दिन गुजर गए। नहर में पानी आने से महेंद्र मीणा, हरि पटेल लोधी, महेश लोधी, हेमंत लोधी, लक्ष्मण लोधी, मानसिंह लोधी, जसवंत सिंह लोधी, जितेंद्र मीणा, सहित आसपास के गांव में किसान अपने अपने खेतों में पलेवा चालू कर दिया है।