Let’s travel together.

सेमरी जलावर्धन योजना की मेन लाइन फिर फूटी, तहसील कार्यालय के सामने वाटर फाल का नजारा

0 113

 नान टेक्नीकल अमला कर रहा है रखरखाव
– पहले से भी हैं कई लीकेज, कार्य की अनियमितता और लापरवाही का नतीजा
– लापरवाही का आलम, 4 घंटे फैलता रहा पानी
सैयद मसूद अली पटेल
रायसेन। जिले के गैरतगंज नगर में सेमरी जलावर्धन योजना में हुए घटिया पाइप लाइन के उपयोग के कारण आए दिन लीकेज आने का सिलसिला थमा नहीं था कि एक बार फिर मेन लाइन फूटने से हजारों लीटर पानी बर्बाद हो गया। गुरुवार की सुबह एक बार फिर मेन लाइन तहसील कार्यालय के सामने फूट गई तथा बड़ा फव्वारा चलता रहा। 4 घंटे यहां वाटर फाल का नजारा रहा तथा बड़ी मात्रा में पानी बर्बाद होता रहा।इसके पहले नगर में दर्जनों लीकेज लाइन में आ चुके हैं। गर्मी के सीजन के बीच नागरिकों की जलापूर्ति इस कारण बाधित हो गई है।

गुरुवार को नगर के मुख्य बसस्टैंड के पास तहसील कार्यालय के सामने से निकली वाटर सप्लाई की मेन लाइन फूट गई। लाइन फूटने से पानी के बड़े फव्वारे चलते रहे तथा बड़ी मात्रा में पानी बरबाद होकर नगर की वाटर सप्लाई ठप हो गई। चार घंटे तक पानी बर्बाद होता रहा तथा अभी लीकेज सुधारने का जिम्मा भी नान टेक्निकल अमले के पास है जिससे नगर में लीकेज की समस्या नहीं सुधर पा रही है। नगर में इसके पहले दर्जनों स्थानों पर लीकेज आ चुके हैं जिनमें भी संबंधित ठेकेदार ने लीपापोती कर सुधार की औपचारिकता भर की है। गौरतलब है कि नगर गैरतगंज में सूरत गुजरात की कंपनी एनआरईपीसी द्वारा 17 करोड़ लागत की सेमरी जलावर्धन योजना के तहत वाटर सप्लाई लाइन बिछाने का कार्य किया गया है। ठेकेदार ने नगर में पाइप लाइन विस्तारण सहित अन्य कार्य को घटिया स्तर का किया है जिसके कारण आए दिन मेन लाइन जगह जगह से फूट रही है तथा लीकेज आने के कारण नगर में जलापूर्ति बाधित है तथा दूषित पानी एवं लो प्रेशर की समस्या भी बनी हुई है। ताजा मामले में लाइन फूटने से अनेक वार्डों में पानी सप्लाई ठप हो गई है। गर्मी के सीजन की आहट के बीच नगर में जलसंकट का खड़ा होना लोगों को परेशानी पैदा करने वाला है। मजे की बात यह है कि वाटर सप्लाई लाइन के रखरखाव का जिम्मा तो इसी कंपनी के पास है किंतु इस ठेकेदार द्वारा अन्य कंपनी से इस कार्य को कराया जा रहा है। दूसरा ठेकेदार भी नान टेक्निकल स्थानीय अमले से इस कार्य को करा रहा है जिसके कारण दोयम दर्जे का सुधार हो रहा है और प्रशासन इस तरफ कोई ध्यान नहीं दे रहा है।

नागरिकों की मांग – जल्द सुधार और ठेकेदार पर हो कार्रवाई

नागरिकों ने प्रशासन से लाइन में आए लीकेज तत्काल सुधारवाकर वाटर सप्लाई बहाल करने की मांग की है। साथ ही जिम्मेदार ठेकेदार पर ब्लेक लिस्ट करने तथा उसे हटाने के साथ नागरिकों के साथ छलावा करने पर आपराधिक कार्रवाई की मांग की है। नागरिकों का कहना है कि नागरिकों की मूलभूत आवश्यकता में छलावा और गड़बड़ी करने वाले ठेकेदार और अन्य जिम्मेदारों पर कड़ी कार्रवई होना चाहिए। नागरिक संजीव राय, गगन गौर, बीसी जैन, राजदीप जैन, स्वदेश साहू, राजकुमार विश्वकर्मा, हनीफ खां, लियाकत खां सहित अन्य लोगों ने यह मांग की है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

सिलवानी में सहकारी समिति के सेल्समैन की मौत, कार्यगत दबाव के आरोप; निष्पक्ष जांच की मांग     |     महंगाई के खिलाफ जनता की आवाज – 27 अगस्त को कांग्रेस का जोरदार विरोध प्रदर्शन     |     सरकारी कर्मचारियों की तरह सहकारी कर्मचारियों को भी मिले सम्मानजनक वेतन-भत्ते और प्रमोशन      |     त्यौहार से ठीक पहले शक्कर कडवी क्यों हुई ?     |     सोमनाथ में रही पुलिस की चाक चौबंद व्यवस्था,30 हजार से अधिक श्रद्धालुओं पहुंचे एक ही दिन     |     धरसीवा के बरबंदा में जन्मे स्वामी आत्मानंद जी की 37 वी पुण्यतिथि 27 अगस्त को     |     रक्षाबंधन को लेकर बाजारों में बढ़ी रौनक, राखी की दुकानों पर उमड़ी भीड़     |     सर्पदंश से किसान की मौत, सुल्तानगंज अस्पताल में इलाज की सुविधा पर उठे सवाल     |     बेगमगंज में हर्षोल्लास से मना ईद मिलादुन्नबी     |     नगरपरिषद बरेली के द्वारा 69.08 लाख रुपये के विकास कार्यों का भूमि पूजन     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811