Let’s travel together.

ईट भट्टे  में करंट लगने से भट्टा मालिक की मौत

0 303

दीवानगंज। सांची विकासखंड के गांव हिनोतिया में  एक व्यक्ति की करंट लगने से मौत हो गई।

प्राप्त जानकारी के अनुसार हरिशंकर प्रजापति पिता मुंशीलाल प्रजापति उम्र 40 वर्ष निवासी बालमपुर की कारण लगने से मौत हो गई। हरिशंकर हिनोतिया गांव में चल रहे खुद के भट्टे पर गया हुआ था भट्टे के पास ही हरिशंकर ने किसी अन्य की जमीन कोरी से ले रखी है उसी के ऊपर से भट्टे में लाइट गई हुई थी हरिशंकर खेत में पानी फेर रहा था तभी बिजली के करंट के चपेट में आ गया जिससे हरिशंकर को करंट लग गया।

परिजन हरि शंकर को हमीदिया हॉस्पिटल लेकर पहुंचे जहां पर डॉक्टर ने हरिशंकर को मृत घोषित कर दिया। हरिशंकर के दो लड़के और एक पुत्री है जो काफी छोटे हैं ।  हरिशंकर ही उनके घर में कमाने वाला ईकलोता था। अब घर वालों के सामने आर्थिक संकट पैदा हो जाएगा। हमीदिया में पीएम करने के बाद शव परिजन के सुपुर्द कर दिया।

इनका कहना हे –
करंट लगने से एक व्यक्ति की मौत की जानकारी प्राप्त हुई है उसके परिजन उसको भोपाल लेकर गए हुए हैं जहां उसकी मौत हो गई है। केस डायरी भोपाल से  आने के बाद पुलिस आगे की कार्रवाई करेगी।
दिनेश सिंह रघुवंशी थाना प्रभारी

Leave A Reply

Your email address will not be published.

उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने बनखेड़ी पहुंचकर स्वर्गीय श्रीमती गोहल को अर्पित की श्रद्धांजलि     |     गुंदरई स्कूल की दीवारों और पिलर में दरारें, बच्चों की सुरक्षा पर उठे सवाल     |     केन्द्रीय मंत्री श्रीमती अन्नपूर्णा देवी ने ब्रिक्स बाजार में की शिरकत     |     राज्यसभा सदस्य महेश केवट एवं राज्य अनुसूचित जाति आयोग के सदस्य बारेलाल अहिरवार का भाजपा जिला कार्यालय में हुआ  स्वागत      |     नेशनल लोक अदालत का सफल आयोजन, 66 प्रकरणों का हुआ निराकरण, 2.65 करोड़ रुपये से अधिक की राशि का हुआ निपटारा     |     बेगमगंज की बर्बाद सड़क के खिलाफ अधिवक्ता संघ ने दिया ज्ञापन ,जनहित में कलेक्टर से 15 दिन में मरम्मत की मांग     |     नेशनल लोक अदालत में निपटे अनेक प्रकरण     |     कीटनाशक पीने से 62 वर्षीय महिला की मौत, घर में मचा हड़कंप     |     सुल्तानगंज के गोरखी में शराबबंदी को लेकर ग्रामीणों ने किया चक्काजाम      |     बेगमगंज में बर्बाद फसलों के मुआवजे की मांग को लेकर किसानों का प्रदर्शन     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811