Let’s travel together.

डम्पर अनियंत्रित होकर पलटा,डम्पर में लदे गिट्टी पत्थर में 5 बकरियां दबी

0 111

मुकेश साहू दीवानगंज रायसेन
सांची विकासखंड के अंतर्गत आने वाली ग्राम पंचायत अंबाडी के गांव सत्ती मैं सोमवार सुबह 10 बजे के लगभग डंपर क्रमांक एमपी 04 एच ई 9977 पत्थर की चूरी लेकर काली टोर पिपरई जा रहा था जैसे ही सत्ती गांव पहुंचा तो डंपर अनियंत्रित होते हुए रोड से नीचे पलट गया जिससे उसमें भरी हुई पत्थर की चूरी रोड से नीचे बिखर गई। सत्ती निवासी मुबारिक खान, राशिद खान, गोपीलाल, बाबूलाल, राशिद खान आदि ग्रामीणों ने बताया कि ट्रक ड्राइवर ने डंपर को रोड से नीचे उतार दिया था डंपर के नीचे उतरते ही उसका एक पहिया पंचायत द्वारा बनाई गई कच्ची नाली में बैठ गया जिससे डंपर पलट गया रोड के कुछ दूरी पर आबिद खान की बकरियां बंधी हुई थी डंपर के पलटने से उसके नीचे आबिद खान पिता लल्ला खान के पांच बकरा बकरी पत्थर की चूरी के नीचे दब गए। सभी ग्रामीणों ने चार बकरा बकरी को बाहर निकाल लिया मगर एक बकरी अभी तक नहीं मिल रही है। बकरी के छोटे-छोटे बच्चे इधर-उधर भटक रहे हैं और चिल्ला रहे हैं।


डंपर के टकराने से बिजली का पोल भी धरा शाई हो गया है। जिस गांव की बिजली गोल हो गई है। बिजली नहीं रहने के कारण पूरे दिन ग्रामवासी गर्मी के कारण परेशान होते रहे, नल भी पूरे दिन नहीं चल पाए ग्रामीण ने बिजली कर्मचारियों को फोन लगाकर बिजली पोल गिरने की सूचना दी। बिजली कर्मचारियों ने तत्परता दिखाते हुए शाम 6 बजे तक दूसरा बिजली पोल गड़ा कर कर बिजली सप्लाई चालू कर दी। ग्राम वासियों ने बताया है कि रात दिन ठेकेदार के डंपर रोड पर दौड़ रहे हैं जिससे आरसीसी रोड जगह-जगह चटक गया है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद इकाई सियावास  की नवीन कार्यकारिणी का हुआ गठन     |     विकास की बडी बडी बातें और दावे,हो रहे खोखले साबित      |     बेसर में तेंदुए का हमला, गाय के बछड़े को बनाया शिकार, ग्रामीणों में दहशत     |     आंधी-बारिश का असर,तेज हवाओं ने उड़ाए टीन शेड, कई जगह नुकसान, उमस से मिली राहत     |     पल्स पोलियो अभियान, गांव-गांव पहुंची स्वास्थ्य टीम, हजारों नौनिहालों को पिलाई गई दो बूंद जिंदगी की     |     शिक्षिका से छेड़छाड़ वाले प्रधानपाठक को पुलिस ने भेजा जेल लेकिन विभागीय कार्यवाही अब तक नहीं     |     गढ़ी में निःशुल्क हृदय रोग शिविर में उमड़ी भीड़, 100 से अधिक मरीजों की हुई जांच     |     वीरपुर की क्षतिग्रस्त शाला भवन से छात्रों – शिक्षकों की जान को खतरा, नवनिर्माण की दरकार      |     फिर फिसली यात्री बस ,बाल – बाल बचे 40 यात्री,कुछ को मामूली चोटें     |     वीरपुर का यात्री प्रतीक्षालय जेसीबी ने तोड़ा     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811