Let’s travel together.

जान्हवी कपूर की फिल्म ने रिलीज होते ही अजय देवगन-अक्षय कुमार की फिल्मों का ये रिकॉर्ड तोड़ दिया

0 95

जान्हवी कपूर इस वक्त फुल ऑन डिमांड में हैं. क्या बॉलीवुड और क्या साउथ… हर तरफ जान्हवी कपूर पहली पसंद बनी हुईं हैं. इस वक्त उनके खाते में कई बड़ी फिल्में हैं. हाल ही में ‘मिस्टर एंड मिसेज माही’ ने सिनेमाघरों में दस्तक दी है. फिल्म में जान्हवी कपूर के साथ राजकुमार राव नजर आ रहे हैं. अबतक फिल्म को मिला-जुला रिस्पॉन्स मिल रहा है. यह पिक्चर इस साल की सबसे ज्यादा एडवांस बुकिंग हासिल करने वाली फिल्म बन गई है. फिल्म को शरण शर्मा ने डायरेक्ट किया है.

हाल ही में पिंकविला में एक रिपोर्ट छपी है. इससे पता लगा कि, ‘मिस्टर एंड मिसेज माही’ के एडवांस बुकिंग से 2.15 लाख टिकट बिके हैं. इसी के साथ फिल्म पहले नंबर पर आ गई है.

जान्हवी ने रिलीज के साथ ही अक्षय-अजय को पीछे छोड़ा!

दरअसल जान्हवी कपूर की ‘मिस्टर एंड मिसेज माही’ साल 2024 की सबसे ज्यादा एडवांस बुकिंग हासिल करने वाली फिल्म बन चुकी है. दरअसल जान्हवी कपूर की फिल्म को इस खास ऑफर का फायदा होता दिख रहा है, जो उन्होंने बीते दिनों शुरू किया था. फिल्म की रिलीज के साथ ही सिनेमाघरों में थिएटर्स डे भी है. ऐसे में ऑडियंस को एक खास ऑफर दिया गया. इसमें उनको सिर्फ 99 रुपये का टिकट अवेलेबल है. यही वजह है कि पीवीआर-INOX और सिनेपोलिस की मुख्य चेन समेत पूरे भारत के सिनेमा हॉल में 99 रुपये में टिकट बिक रहे हैं.

हाल ही में X पर एक लिस्ट सामने आई है. यह नेशनल चेन में सबसे ज्यादा एडवांस बुकिंग हासिल करने वाली फिल्मों का आंकड़ा है. जिसमें जान्हवी कपूर की ‘मिस्टर एंड मिसेज माही’ 2.15 लाख टिकट्स के साथ पहले नंबर पर है. वहीं जान्हवी कपूर की फिल्म ने ऋतिक रोशन, अक्षय कुमार और अजय देवगन की फिल्मों को इस लिस्ट में पीछे छोड़ दिया है. जान्हवी की फिल्म से पहले ऋतिक रोशन की ‘फाइटर’ को एडवांस बुकिंग से सबसे ज्यादा बुकिंग मिली थी, जो 1.45 लाख टिकट थे. अब यह दूसरे नंबर पर आ गई है.

वहीं अक्षय कुमार की ‘बड़े मियां छोटे मियां’ इस लिस्ट में तीसरे नंबर पर है. जिसने 1.03 लाख टिकट्स बेचे थे. वहीं बात अजय देवगन की ‘शैतान’ की हो तो, इसके एडवांस बुकिंग से 81.5 हजार टिकट्स बिके थे.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

गढ़ी वन परिक्षेत्र में फिर लाखों की सागौन तस्करी, 30 पेड़ों की अवैध कटाई से हड़कंप     |     सुल्तानगंज में साइबर जागरूकता अभियान     |     विश्वशांति महायज्ञ एवं भव्य शोभायात्रा के साथ संपन्न हुआ 8 दिवसीय श्री सिद्धचक्र महामंडल विधान     |     तेज रफ्तार यात्री बस ने बाइक सवारो को कुचला,दो गंभीर रूप से घायल     |     उप मुख्यमंत्री  राजेंद्र शुक्ल जल गंगा संवर्धन अभियान के समापन समारोह में हुए शामिल     |     पेंशनर्स ने लंबित मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपा     |     अशोक शर्मा  अपनी शासकीय सेवा पूर्ण कर सेवानिवृत्त हुए     |     विंध्य- महाकौशल प्रांत का युवा जनजातीय महिला चेहरा शहडोल सांसद हिमाद्री सिंह     |     दिव्य चिंतन::चिता की राख से वसूली,ज़मीन बिहार सरकार की… निर्माण सरकार का और लाभ के हिस्सेदार सदगुरु !-हरीश मिश्र     |     हाट बाजार में पुलिस की सघन गश्त, दुकानदारों से कहा-दुकानों पर लगाएं सीसीटीवी कैमरे     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811