Let’s travel together.

थप्पड़ जड़ा, दांत से हाथ काटा, आमिर खान के साथ एक्स वाइफ रीना दत्ता ने ऐसा क्यों किया?

0 95

कपिल शर्म का नया शो द ग्रेट इंडियन कपिल शो इनदिनों खूब चर्चा में है. कपिल ने इस शो से धमाकेदार वापसी कर ली है. उनके इस शो के 5 एपिसोड्स आ चुके हैं. पांचवे एपिसोड में बॉलीवुड सुपरस्टार आमिर खान ने शिरकत की. कपिल शर्मा के 11 साल के करियर में पहली बार आमिर खान उनके साथ जुड़े. उन्होंने इस दौरान अपनी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ के बारे में ढेर सारी बातें की. उन्होंने अपनी एक्स वाइफ रीना दत्ता से जुड़ा भी एक किस्सा शेयर किया. इस दौरान उन्होंने बताया कि कैसे जुनैद के जन्म के समय रीना ने आमिर को एक थप्पड़ जड़ दिया था.

आमिर खान ने किस्सा शेयर करते हुए कहा- रीना उस समय प्रेग्नेंट थीं और काफी पेन में थीं. डिलिवरी का टाइम था और हम सभी हॉस्पिटल में थे. उन्हें काफी दर्द हो रहा था. मैंने कुछ ब्रीथिंग एक्सरसाइजेज की प्रेक्टिस की. जब उसका दर्द असहनीय हो गया उस दौरान मैंने उसे संभालने की कोशिश की. लेकिन उसने मुझे थप्पड़ जड़ दिया. उसने मेरा हाथ काट दिया और बोला- स्टॉप दिस नॉनसेंस.

16 साल तक चला था रिश्ता

आमिर खान ने आगे बताया कि ये वो वक्त था जब उन्होंने इस दर्द को अपने सामने देखा. ये असहनीय दर्द था. एक्टर ने कहा कि उन्होंने पहली बार देखा कि एक बच्चे के जन्म के समय महिला को कैसा दर्द होता है. वो इस दर्द को सह नहीं सकती लेकिन कोई दूसरा ऑप्शन भी नहीं होता है. चहरे का भाव एकदम अचंभित कर देने वाला होता है. कभी भी उस दर्ज का अंदाजा नहीं लगाया जा सकता है. बता दें कि आमिर खान और रीना दत्ता ने शादी के 16 साल बाद तलाक ले लिया था. इस शादी से उन्हें जुनैद खान और आयरा खान नाम से दो बच्चे हैं. जुनैद तो अपने बॉलीवुड डेब्यू के लिए भी तैयार हैं.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

करो योग, रहो निरोग: 12वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर  राज्यपाल एवं विधायकों की उपस्थिति में गरिमामय योग अभ्यास कार्यक्रम संपन्न     |     मानस भवन में प्राकृतिक खेती पर मंथन, 2.96 लाख किसानों के खाते में ट्रांसफर हुई 23वीं किस्त     |     राशन चाहिए तो कराना होगा ई-केवाईसी, बिना सत्यापन बंद हो सकता है अनाज वितरण     |     आज  21 जून को दीवानगंज कर्क रेखा पर दिखेगा अनोखा नजारा, दोपहर 12 बजे गायब होगी परछाई, सैलानियों की उमड़ेगी भीड़     |     दीवानगंज स्टेशन पर दर्दनाक हादसा: ट्रेन की चपेट में आई महिला की मौत, 3 घंटे तक पटरी पर पड़ा रहा शव     |     दिव्य चिंतन::जब सामूहिक हत्याकांड के आरोपी स्वीकार्य हैं, तो सवाल उठाने वाले का बलिदान अस्वीकार्य क्यों ? -हरीश मिश्र      |     चढ़ावा चोरी: आस्था को बचाने ‘डिजीटल अर्पणम्’ अपनाएं !- अजय बोकिल      |     सजग पत्रकार राजकुमार केसवानी जी पर लिखे मोनोग्राफ का विमोचन     |     पशुपति नाथ मंदिर में धूमधाम से मनाया गया स्थापना दिवस, श्रद्धालुओं ने लिया धर्मलाभ     |     उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने विंध्य के सपूत स्व. यमुना प्रसाद शास्त्री जी की पुण्यतिथि पर दी भावभीनी श्रद्धांजलि     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811