Let’s travel together.

दिव्यांगों को ऑटोरिक्शा में बैठाता, फिर उन्हें लूटकर हो जाता फुर्र…नोएडा पुलिस ने किया गिरफ्तार

0 84

उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा में पुलिस ने ऐसे ऑटो ड्राइवर को गिरफ्तार किया है जो दिव्यांग लोगों से लूटपाट करता था. मामला ईकोटेक-3 थानाक्षेत्र का है. आरोपी अक्सर नेत्रहीन लोगों को लिफ्ट देकर लूटता था. पुलिस ने आरोपी के कब्जे घटना में प्रयुक्त ऑटो, लूटा गया फोन आदि सामान बरामद किया गया है.

दरअसल, कुछ दिन पहले राजकुमार गिरी (नेत्रहीन व्यक्ति) ने थाना इकोटेक-3 में एक रिपोर्ट दर्ज कराई थी. बताया कि वह खुद और उनका दोस्त दिलीप पासवान एवं उनकी पत्नी रेणुका (दोनों नेत्रहीन) हैं. 23 अप्रैल को वह दिल्ली की सामाजिक संस्था साईं सेवा ट्रस्ट द्वारा उपलब्ध करवाई गई खाद्य सामग्री लेने गये थे. वे दिल्ली से सम्मान के साथ मेट्रो ट्रेन से बॉटनिकल गार्डन पहुंचे. वहां से मेट्रो स्टाफ ने उन्हें ऑटो रिक्शा में बैठाया. वहां से ये लोग ग्रेटर नोएडा के मिंडा चौक के लिए निकले.

ऐसे हुई लूट

पीड़ित के मुताबिक, ऑटो चालक ने उन्हें हबीबपुर गांव के पास उतार दिया और कहा कि वे मिंडा चौक पहुंच गए हैं. उन्होंने ऑटो चालक को किराये के तौर पर 200 रुपये दिये. इसी बीच ऑटो चालक ने राजकमार का मोबाइल फोन, दिलीप के पास रखे तीन हजार रुपये, ट्रस्ट द्वारा दिया गया राशन जिसमें आटा, चावल, सरसों तेल, नमक आदि लूट लिए और वहां से भाग गया. तीनों पीड़ितों ने काफी शोर मचाया लेकिन किसी ने भी उनकी मदद नहीं की.

आरोपी को भेजा जेल

पुलिस ने राजकुमार की रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी. जिसके बाद पुलिस ने गुरुवार को उस ऑटो चालक प्रियांशु राजपूत उर्फ राकेश निवासी जनपद मैनपुरी को गिरफ्तार कर लिया. उन्होंने बताया कि आरोपी के पास से मोबाइल फोन, 1000 रुपये नकद और राशन का काफी सारा सामान बरामद कर लिया गया है. आरोपी ने इससे पहले भी कई दिव्यांगों से लूट की है. वह सिर्फ दिव्यांग लोगों को ही अपना निशाना बनाता था. क्योंकि उन्हें लूटना उसे आसान लगता था. पुलिस ने आरोपी को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया है.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

नर्सिंग विद्यार्थियों ने परीक्षा परिणाम जारी होने पर उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल का जताया आभार     |     बैंक ग्राहकों के लिए जरूरी सूचना: रविवार 27 सितंबर को खुली रहेंगी SBI शाखाएं     |     उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने बण्डा की दयोदय गौशाला में किया वृक्षारोपण, गौवंश को खिलाया चारा एवं गुड़ के लड्डू     |     सेवा संकल्प अभियान 2026,बंडा सहित देशभर के सेवा संकल्प यात्रियों से प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने किया संवाद     |     पंडित दीनदयाल उपाध्याय जयंती पर श्रद्धांजलि और वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित     |     दशलक्षण पर्व का हुआ समापन, आत्म आराधना में लीन रहे श्रावक     |     गढ़ी में गणेश उत्सव का पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया     |     गणपति बप्पा की विदाई, बेतवा-पग्नेश्वर पर उमड़ा आस्था का सैलाब     |     गौहरगंज में कलेक्टर-एसपी ने किया स्कूल का निरीक्षण, छात्राओं के साथ किया मध्यान्ह भोजन     |     सादीपनी विद्यालय में किताबें जलाने के मामले पर ABVP का घेराव, प्राचार्य से मांगा स्पष्टीकरण     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811