Let’s travel together.

रेलवे स्टेशन में बढ़ रहे अपराधो की शिकायत पर जीआरपी पुलिस पहुंची,लोगो से किया सम्बाद

0 376

मुकेश साहू दीवानगंज रायसेन
दीवानगंज रेलवे स्टेशन पर कई दिनों से चेन पुलिंग, गोलगप्पे ,जुआ खिलाने को लेकर शिकायत आ रही थी। दीवानगंज रेलवे स्टेशन सेमरा पर खड़ी बलिया एक्सप्रेस में भीड़ भाड़ की सूचना मिलने पर गुरुवार को विदिशा से आरपीएफ रेलवे स्टेशन दीवानगंज सेमरा पर पहुंची। दीवानगंज स्टेशन पर रहने वालों ने बताया की रेलवे स्टेशन पर खड़ी ट्रेन में कुछ अज्ञात लोग इकट्ठा होकर ट्रेन में बैठे यात्रियों को परेशान कर रहे हैं। इसी दौरान आरपीएफ को सूचना मिली तो रेलवे स्टेशन दीवानगंज सेमरा आरपीएफ पहुंची। दीवानगंज स्टेशन सहित आसपास स्टेशनों पर बड़ी संख्या में ट्रेनों की चेन पुलिंग की घटनाएं सामने आ रही है। दीवानगंज रेलवे स्टेशन पर गोलगप्पे और जुआ खिलाने वाली गैंग बहुत दिनों सक्रिय बनी हुई है। इससे पहले भी यहां गैंग आसपास के कई स्टेशनों पर गोलगप्पे और जुआ खिलाती रहती है। ट्रेनों पर पत्थर बाजी और ट्रेनों में गोलगप्पा की घटना पर अंकुश लगाने के लिए विदिशा से आरपीएफ उप निरीक्षक आरके कौशिक ने मौके पर पहुंचकर रेलवे स्टेशन दीवानगंज सेमरा के सरपंच भानु लोधी और रेलवे स्टेशन दीवानगंज सेमरा के निवासी से संवाद किया। उन्होंने कहा कि ट्रेनों पर पत्थर फेंकने वाले और ट्रेन में गोलगप्पे जुआ खिलाने वालों पर सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी। इससे पहले भी कई बार रेलवे स्टेशन दीवानगंज सेमरा मैं गोलगप्पे और जुआ खिलाने वाली गैंग सक्रिय थी।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

एसबीएन कॉलेज में 3 से 5 नवंबर तक होगा महाविद्यालयीन स्तरीय युवा उत्सव     |     उप मुख्यमंत्री  राजेन्द्र शुक्ल ने केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जे.पी. नड्डा से की सौजन्य भेंट     |     एमआरएससी में हैंडमेड प्रोडक्ट प्रतियोगिता एवं प्रदर्शनी आयोजित     |     सरदार पटेल की 151वी जयंती पर पटेल प्रवाह समिति की साहित्यिक गोष्ठी संपन्न      |     विंध्य एवं मालवा के बीच सुदृढ़ हो रही हवाई कनेक्टिविटी, रीवा-इंदौर विमान सेवा के 300 दिन पूर्ण     |     राज्यसभा सांसद ने प्रबुद्धजन संगोष्ठी में कांग्रेस और इंडिया गठबंधन पर साधा निशाना, लोकतंत्र और SIR पर रखे विचार     |     मंडीदीप में कृष्णा डेवलपर्स की कॉलोनियों पर प्रशासन की नजर, तहसीलदार ने किया निरीक्षण     |     33 केवी आमखेड़ा फीडर पर रविवार को होगा मेंटेनेंस, दो घंटे बिजली रहेगी बंद     |      सांची मे सरदार वल्लभ भाई पटेल जयंती मनाई गई उनके चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें याद किया गया     |     रायसेन में अवैध शराब के खिलाफ आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 13 प्रकरण दर्ज; 6 आरोपी गिरफ्तार     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811