Let’s travel together.

TODAY :: राशिफल शनिवार 27 अप्रेल 2024

0 28

मेष राशि – मान-सम्मान में वृद्धि होगी। सरकार से लाभ होने की संभावना है। परिवार में किसी पुराने मुद्दों पर बातचीत हो सकती है। इंजीनियरिंग की पढ़ाई कर रहे विद्यार्थी बेहतरीन प्रदर्शन दिखाएंगे। खर्चों पर थोड़ा नियंत्रण रखें, तो बेहतर होगा।

वृष राशि – आर्थिक पक्ष पहले से मजबूत होगा। लंबे समय से अटके काम पूरे होते नजर आएंगे। नौकरीपेशा लोगों को कार्यक्षेत्र में कोई बड़ी जिम्मेदारी मिल सकती है। पारिवारिक वातावरण खुशनुमा रहेगा।

मिथुन राशि – धन लाभ के नए रास्ते खुलते नजर आएंगे। आपको जॉब में नया पद हासिल हो सकता है। जीवन में आगे बढ़ने के लिए नई योजनाएं बना सकते हैं। परिवार में किसी बात को लेकर नोकझोंक हो सकती है।

कर्क राशि  – प्लानिंग के मुताबिक हर काम पूरा होगा। भाग्य का आपको भरपूर साथ प्राप्त होगा। घर के सदस्यों के बीच आपसी मधुरता बनी रहेगी। इस राशि के बुजुर्ग किसी धार्मिक यात्रा पर जाने का   हैं।

सिंह राशि – व्यापारिक मामलों में आज का दिन सामान्य रहेगा। पारिवारिक बिजनेस को आगे बढ़ाने के लिए अनुभवी लोगों का मार्गदर्शन प्राप्त होगा। जमीन-जायदाद के मामले में कुछ अड़चनें सामने आ सकती हैं। स्वास्थ्य आपका ठीक रहेगा।

कन्या राशि – काम से जुड़े कागजी दस्तावेजों को पहले ध्यान से पढ़ लें। कोई  आपकी अच्छाई का फायदा उठा सकता है। इस राशि के युवा वर्ग काम को लेकर चिंतित रहेंगे।

तुला राशि -दिन आर्थिक लाभ देने वाला है। मार्केटिंग से जुड़े जातकों को प्रमोशन संबंधी कोई अच्छी सूचना मिल सकती है।  करीबी रिश्तेदार के घर मांगलिक कार्यक्रम में शामिल होने का मौका मिलेगा। बच्चों पर नकारात्मक विचारों का प्रभाव रहेगा।

वृश्चिक राशि  -युवा वर्ग प्रगति के रास्ते में आगे बढ़ते जाएंगे। कार्यक्षेत्र में कर्मचारी अपने काम को बखूबी निभाएंगे। आपको परिवार से हर प्रकार का सहयोग प्राप्त होगा।  शारीरिक थकान महसूस करेंगे।

धनु राशि – व्यापार के मामले में आज का दिन अनुकूल नहीं है। अगर निवेश करने का सोच रहे हैं तो अभी के लिए उसे स्थगित रखें। लव पार्टनर के साथ मन की बात शेयर करेंगे।

मकर राशि – प्रशासन से जुड़े जातकों पर उच्चाधिकारियों का दबाव कम होगा। बैंकिंग क्षेत्र में काम कर रहे जातकों की इनकम में बढ़ोतरी होने की संभावना है। नजदीकी रिश्तेदारों से आपके संबंध बिगड़ सकते हैं, जितना हो सके वाणी पर संयम रखें। सेहत ठीक रहेगी।

कुंभ राशि – नया निवेश आपके लिए काफी लाभदायक सिद्ध होगा। संपत्ति के मामलों को सुलझाने के लिए आज का दिन बेहतर है। व्यस्तता के बाद भी परिवार के लिए समय निकाल लेंगे। विद्यार्थी अपनी पढ़ाई को लेकर काफी केन्द्रित रहेंगे। स्वास्थ्य आपका अच्छा रहेगा।

मीन राशि – पुराने कानूनी मुद्दों को निपटाने में आज भाग्य आपका साथ देगा। युवाओं को काम के सिलसिले में बाहरी यात्रा का मौका मिल सकता है। छात्रों के लिए दिन सामान्य रहेगा। भाइयों के साथ आपके संबंध सुधरेंगे। सेहत अच्छी रहेगी।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र दीवानगंज में मर्चूरी रूम नही,शवो के खुले आसमान के नीचे होते हे पोस्टमार्टम     |     शाहपुर के गांव जोगीपुरा में तेंदुएँ का मूवमेंट,गाय का किया शिकार     |     लोक अदालत में पति पत्नि हुए एक, 947 मामलों का हुआ निराकरण     |     सागर से दमोह आ रहा डीजल से भरा टैंकर पलटा:लोगों ने भर लिए डिब्बे,बाल्टी और बर्तन     |     नाबालिग रेप पीड़िता को गर्भपात की मिली परमिशन, HC ने कहा-लड़की खुद इस…     |     अभी तो काम शुरू हुआ है, मथुरा में भी भव्य मंदिर बनाना है: सीएम सरमा     |     घर में घुसा युवक… चिल्लाने लगी महिला तो छत से कूद गया; युवक की मौत     |     महाकाल लोक पार्किंग में हादसा, मोबाइल टावर से गिरकर युवक की मौत, 1 महीने बाद होने वाली थी शादी     |     संसद भंग और संविधान सस्पेंड…इस अमीर मुस्लिम देश में एक शख्स ने ही पलट दी पूरी सत्ता     |     राजीव नगर में 6 दिन पहले जला ट्रांसफार्मर,शिकायत के बाद भी विधुत विभाग ने नही बदला     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811