Let’s travel together.

सेंट आर सेटी में 30दिवसीय ब्यूटी पार्लर प्रशिक्षण सम्पन्न

0 832

रायसेन ।सेन्ट्रल बैंक ग्रामीण स्व रोज़गार प्रशिक्षण संस्थान में चल रहे 30 दिवसीय ब्यूटिशियन प्रशिक्षण का समापन सेंट्रल बैंक शाखा रायसेन की मुख्य प्रबंधक अदिति पवार एवम प्रबंधक सुनील सोन्हिया के मुख्य आतिथ्य में सम्पन्न हुआ विशेष अतिथि के रूप में शास्त्रीय गायिका श्रीमती मनीषा दामले उपस्थित थी।

उक्त जानकारी देते हुए आरसेटी डायरेक्टर विजय दामले ने बताया कि उक्त प्रशिक्षण कार्यक्रम ग्रामीण क्षेत्रों की छात्राओं हेतु किया गया था जिसमे रहना खाना सब पूर्णतः निशुल्क था प्रशिक्षण विदिशा की जानी मानी ब्यूटिशियन नेहा भार्गव चतुर्वेदी द्वारा दिया गया था इस अवसर पर मुख्य अतिथि अदिति पवार ने अपने उद्बोधन में सभी छात्राओं से कहा कि ब्यूटी पार्लर व्यावसायिक द्रष्टि से अति उत्तम है अतः सभी अपने गांव में जाकर ब्यूटी पार्लर खोलें और बैंक से ऋण की आवश्यकता हो तो नजदीकी बैंक शाखा से संपर्क करें।

वही सुनील सोन्हिया ने मार्केटिंग के विभिन्न पहलुओं से अवगत कराते हुए सभी छात्राओं के उज्जवल भविष्य की कामना की कार्यक्रम के अंत में अतिथियों ने सभी प्रशिक्षणार्थियों को सहभागिता प्रमाण पत्र वितरित किए साथ ही आर सेटी डायरेक्टर विजय दामले ने सभी अतिथियों को स्मृतिचिन्ह स्वरूप पौधे भेंट किए एवं सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया

Leave A Reply

Your email address will not be published.

खेत में मिला बाघिन का शव, करंट लगने की आशंका     |     उपमुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने विजेता विद्यार्थियों को किया सम्मानित     |      हाईवे-18 का रेलवे ओवरब्रिज:13 साल में जर्जर हुआ करीब एक किमी लंबा पुल     |     महालक्ष्मी व्रत को लेकर तैयारियां तेज, घर-घर बन रहे मिट्टी के हाथी     |      स्कूल में बच्चों और महिलाओं की सुरक्षा को लेकर जागरूकता कार्यक्रम     |     रायपुर में अ. भा. दिगंबर जैन युवक युवती परिचय सम्मेलन 29को     |     आंगनबाड़ी मिलन समारोह ग्राम सांकरा में धूमधाम से संपन्न     |     सेवा संकल्प अभियान में छात्रों का चित्रकला एवं भाषण का उत्कृष्ट प्रदर्शन     |     चरित्र शंका में पति बना हैवान, पत्नी और दो मासूम बेटों की मौत     |     मणिकर्णिका सम्मान से सम्मानित हुईं एवरेस्ट विजेता अंजना यादव     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811