यशवंत सराठे बरेली रायसेन
होशंगाबाद संसदीय क्षेत्र में शामिल रायसेन जिले के उदयपुरा विधानसभा क्षेत्र में 26 अप्रैल को मतदान होना है। आज दिनांक 25 अप्रैल को प्रातः उदयपुरा विधानसभा के बरेली स्थित शासकीय पॉलीटेक्निक महाविद्यालय में

बनाए गए विधानसभा स्तरीय ईवीएम स्ट्रांग रूम को एस डी एम संतोष मुद्गल एवं राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों की उपस्थिति में खोला गया। मतदान दलों को आज वितरित की जाएगी मतदान सामग्री।वहीं मतदान कर्मियों को अपने-अपने मतदान केन्द्रों पर पोलिटेकनिक कालेज बरेली से रवाना किया गया।