Let’s travel together.

भाजपा के गणेश सिंह व कांग्रेस प्रत्याशी सिद्धार्थ कुशवाहा के बीच आ गए दलबदलू नारायण त्रिपाठी

0 117

सतना। सतना लोकसभा सीट में इस बार चुनावी समीकरण पिछले चुनाव के मुकाबले बदले हैं। भाजपा से लगातार चार बार लोकसभा सदस्य रहे गणेश सिंह फिर यहां पार्टी से प्रत्याशी हैं। उनका मुकाबला कांग्रेस के सिद्धार्थ कुशवाहा से है। दोनों के बीच लड़ाई इसलिए रोचक है कि नवंबर 2023 में हुए विधानसभा चुनाव में सिद्धार्थ कुशवाहा सतना सीट से गणेश सिंह को पराजित कर चुके हैं।

इधर, लोकसभा चुनाव के ठीक पहले पांचवीं बार दल बदलकर बहुजन समाज पार्टी के हाथी निशान से चुनाव लड़ रहे नारायण त्रिपाठी ने समीकरण के प्रभावित किए हैं। मैहर से चार बार के विधायक रहे नारायण के कारण यहां संघर्ष त्रिकोणीय हो गया है। सतना सीट में ठाकुर मतदाता निर्णायक भूमिका में है, यही कारण है कि टिकट वितरण से लेकर चुनाव प्रचार तक सभी दल के नेता ठाकुर नेताओं को मनाने में जुटे थे।

पिछले चुनावों में गणेश सिंह को इकलौता ओबीसी प्रत्याशी होने का भी लाभ मिलता था, लेकिन इस बार कांग्रेस प्रत्याशी भी ओबीसी हैं। नारायण त्रिपाठी को बसपा के परंपरागत मतों के अतिरिक्त सवर्ण मतदाताओं से उम्मीद है। गणेश सिंह मोदी की गारंटी तथा राम मंदिर के नाम पर भाजपा को जिताने के लिए कह रहे हैं तो सिद्धार्थ कुशवाहा महंगाई एवं बेरोजगारी का मुद्दा उठा रहे हैं।

नारायण क्षेत्रीय मुद्दे उठा रहे हैं। इस सीट पर छह लाख से अधिक मतदाता ब्राह्मण हैं। सतना लोकसभा क्षेत्र के अंतर्गत सात विधानसभा सीट आती हैं, जिनमें दो पर कांग्रेस और पांच पर भाजपा जीती थी। भाजपा, कांग्रेस और बसपा तीनों से अनुभवी नेता मैदान में हैं।

चार बार सांसद रहे गणेश सिंह तो सिद्धार्थ कुशवाहा दो बार के विधायक हैं। सिद्धार्थ के पिता सुखलाल कुशवाहा ने बसपा उम्मीदवार के तौर पर 1996 में यहां से कांग्रेस प्रत्याशी पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन सिंह और भाजपा से पूर्व मुख्यमंत्री वीरेन्द्र सखलेचा को हराया था।

कुल मतदाता — 17,08,823

पुरुष — 8,92,427

महिला — 812827

मतदान केंद्र — 1950

Leave A Reply

Your email address will not be published.

वनमाली शिक्षक सम्मान 2026 में रायसेन जिले के शिक्षकों को किया सम्मानित     |     दीवानगंज में 10 लाख के जेवरात की चोरी का 24 घंटे में खुलासा, बेटी और उसके दोस्त गिरफ्तार     |     कलेक्टर अरुण विश्वकर्मा ने स्वास्थ्य केंद्र मुड़िया खेड़ा का किया निरीक्षण     |     मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के तहत कलेक्टर ने व्यवसायियों से किया संवाद     |     मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के तहत दीवानगंज में शिविर आयोजित     |     प्रधान आरक्षक की मौत पर SBI पुलिस सैलरी पैकेज से परिजनों को मिला 10 लाख का बीमा क्लेम     |     पत्रकारिता से मानद पीएचडी तक… दिनेश चौरसिया अब कहलाएंगे ‘डॉ. दिनेश चौरसिया’     |     एडिप योजना से शिवपुरी के दिव्यांग को मिली मोटराइज्ड ट्राइसाइकिल, आवागमन में मिलेगी सुविधा     |     बाड़ी में अवैध सागौन लकड़ी के साथ कार जब्त, वन अमले पर पथराव कर आरोपी फरार     |     चलती ट्रेन से गिरी महिला, ग्रामीणों की मदद से बची जान     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811