Let’s travel together.

भोपाल की सड़को पर प्रधानमंत्रीश्री नरेंद्र मोदी का रोड शो, भाजपा प्रत्याशी आलोक शर्मा के समर्थन में किया रोड-शो

0 101

-प्रधानमंत्री के स्वागत के लिए उमड़ा जनसैलाब, भगवामय हुई सड़कें, आसमान से बरसे फूल
-यात्रा मार्ग हुआ मोदीमय, प्रधानमंत्री  ने जनता का किया अभिवादन

भोपाल। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी  ने बुधवार की शाम भोपाल में भाजपा प्रत्याशी  आलोक शर्मा के समर्थन में रोड शो किया। प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी  ने मालवीय नगर स्थित तिराहे से खुले रथ पर सवार होकर मेजर नानके पेट्रोल पंप तिराहा तक जनता का अभिवादन किया और पार्टी प्रत्याशी के लिए आशीर्वाद मांगा। रोड शो रोशनपुरा चौराहे से होते हुए मेजर नानके पेट्रोल पंप तिराहे तक पहुंचा।
सड़कों पर गूंजे मोदी-मोदी और अबकी बार-400 पार के नारे
प्रधानमंत्री श्रीनरेंद्र मोदी  के रोड शो के दौरान यात्रा मार्ग की दोनों तरफ की सड़कें भगवामय हो गयी। महिलाएं जहां गले में भगवा दुपट्टा डालकर प्रधानमंत्री जी का स्वागत कर रही थीं, तो जोशीले युवाओं के समूह केसरिया पगड़ी में अपने प्रिय नेता का स्वागत करने आए थे। कुछ महिलाओं ने सड़क के किनारे से ही प्रधानमंत्री  मोदी की आरती भी की। हाथों में कमल का प्रतीक थामे प्रधानमंत्री  ने उनका अभिवादन किया। आम जनता ने सड़क के दोनों ओर खड़े होकर पुष्पवर्षा कर मोदी-मोदी के गगनभेदी नारों के साथ प्रधानमंत्री जी का स्वागत किया।


विभिन्न समाजों, संगठनों ने किया स्वागत
प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के रोड शो के दौरान उनका स्वागत करने समूचा भोपाल उमड़ पड़ा। समाज के हर वर्ग के पुरुष, महिलाएं, युवा, बच्चे और बुजुर्ग प्रधानमंत्री के स्वागत के लिए मौजूद रहे। यात्रा मार्ग में संत समाज ने मंच से प्रधानमंत्री जी का स्वागत किया। सड़क के दोनों ओर गुजराती समाज, यादव समाज, कलार समाज, मराठी समाज, नेमा समाज, कुम्हार समाज, रजक समाज, वाल्मीकि समाज, जीनगर समाज, अहिरवार समाज सहित अन्य समाजों ने प्रधानमंत्री जी के स्वागत में बैनर लगाए थे। वहीं, साहित्यकार मंच, बरखेड़ा व्यापरी संघ, बाबा बटेश्वर भक्त मंडल जैसे अनेक संगठनों ने भी अलग-अलग तरीकों से प्रधानमंत्री जी का स्वागत किया।
फूलों से सजे रथ पर सवार हुए प्रधानमंत्री जी
रोड शो के लिए प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी विशेष रूप से फूलों से सजाए गए रथ पर सवार होकर निकले। रथ पर उनके साथ मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष व सांसद  विष्णुदत्त शर्मा एवं भाजपा प्रत्याशी  आलोक शर्मा भी सवार थे और जनता का अभिवादन कर रहे थे। यात्रा में लोकनृत्यों की प्रस्तुति देकर कलाकारों ने पारंपरिक वेशभूषा में प्रधानमंत्री जी का स्वागत किया। इस दौरान ढोल नगाड़े, बैंड, सहित अन्य वाद्ययंत्रों के माध्यम से कलाकारों ने अपनी प्रस्तुतियां दी। रोड शो के दौरान लेजर शो की प्रस्तुति भी दी गई। रोड शो के अंतिम चरण में प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी एवं पार्टी नेताओं ने नानके पेट्रोल पंप के सामने शहीद चंद्रशेखर आजाद की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया।


शिवराज सिंह को लेकर पीएम मोदी का बड़ा बयान

शिवराज सिंह को लेकर पीएम मोदी ने बड़ा बयान देते हुए कहा कि वे मेरे साथी हैं, मैं उन्हें अपने साथ ले जाना चाहता हूं। उन्होंने विदिशा सीट से प्रत्याशी शिवराज सिंह चौहान को लेकर कहा कि, भाई शिवराज जी मेरे साथी हैं। संगठन में हम दोनों काम करते थे। हमने मुख्यमंत्री रहते हुए साथ में काम किया। वे मुख्यमंत्री थे तब मैं भी मुख्यमंत्री था। जब वह संसद में थे, तब मैं महामंत्री था। अब फिर मैं उन्हें एक बार ले जाना चाहता हूं। वह विदिशा से उम्मीदवार हैं, उन्हें भारी मतों से जिताना है। प्रधानमंत्री के इतना कहते ही सभा स्थल तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

मुख्यमंत्री के कार्यक्रम से पहले नगर पालिका के खिलाफ उतरे कई पार्षद, किया धरना प्रदर्शन       |     सड़क चौड़ीकरण में तकनीकी खामियों से पहली बारिश में खुली पोल, कई मार्ग हुए जलमग्न     |     गढ़ी ग्राम पंचायत में साइबर सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित     |     नवा़गत एसडीएम ने किया आंगनबाडियों का औचक निरीक्षण     |     तेज रफ्तार बस ने मोटरसाइकिल को रौंदा पिता पुत्र की मौत पत्नी और पुत्र घायल     |     व्यापारी पर जानलेवा हमला करने वालों का पुलिस ने निकाला जुलूस      |     तेज गरज चमक के साथ तेज वर्षा के बीच तीन स्थानों पर गिरी आकाशकीय बिजली , कोई जनहानि नही , विद्युत उपकरण हुए खराब     |     सुल्तानगंज पुलिस द्वारा चोरी की नही लिखी रिपोर्ट,इंसाफ के लिए भटक रही दलित महिला      |     सिलतरा को मिली पुलिस थाना की सौगात एसपी ने किया शुभारंभ     |     नकटी के पीड़ित परिवारों को जब तक न्याय नहीं मिलेगा तब तक जारी रहेगा संघर्ष     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811