Let’s travel together.

मुख्यमंत्री ने औद्योगिक क्षेत्र बढ़ियाखेड़ी में 1500 करोड रुपए की लागत से बनने वाले दों कारखानो का शिलान्यास किया

0 518

अनुराग शर्मा सीहोर

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने सीहोर के औद्योगिक क्षेत्र बढ़ियाखेड़ी में 1500 करोड रुपए की लागत से बनने वाले आईटीसी लिमिटेड कम्पनी के दो नए कारखानों इंटीग्रेटेड फूड मैन्यूफैक्चरिंग एंड लॉजिस्टिक्स फैसिलिटी और सस्टेनेबल पैकेजिंग प्रोडक्ट्स मैन्यूफैक्चरिंग फैसिलिटी का शिलान्यास किया ….इस दौरान आईटीसी लिमिटेड के चेयरमैन एवं मैनेजिंग डायरेक्टर संजीव पुरी और जिले के चारो विधायकगण उपस्थित रहे मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि आईटीसी लिमिटेड की स्थापना से क्षेत्र के नागरिकों केा रोजगारमिलेगा आज खेती किसानी के मामले में मध्यप्रदेश ने देश की सभी राज्यो को पीछे छोड़ दिया है।एग्रीकल्चर ग्रोथ रेट में मध्यप्रदेश ने डेढ़ दशक तक 18 प्रतिशत की कृषि विकास दर प्राप्त कर चमत्कार किया है ….सीएम ने कहा कि किसान चिंता न करें, हर संकट से निपटने के लिए सरकार उनके साथ में है …उन्होंने किसानों से कहा कि खेती को लाभ का धंधा बनाने के लिए किसानों को फसल उत्पादन के पैटर्न को बदलना होगा

सीएम ने कहा कि आईटीसी किसानों के साथ मिलकर उद्योग और खेती के विकास दोनों के लिए कार्य कर रही है। इस उद्योग के लगने से सीहोर और आसपास के 5000 लोगों को प्रत्यक्ष एवं अप्रत्यक्ष रूप से रोजगार प्राप्त होगा.मीडिया से चर्चा में कहा की प्रदेश में अच्छी वर्षा के लिए कल उज्जैन में महाकाल मंदिर में विशेष पूज अर्चन करेंगे

Leave A Reply

Your email address will not be published.

पांचना डेम विवाद में गुर्जरों को डराने के लिए चुराई थी तोप, दो आरोपी पकड़े लेकिन तोप नहीं मिली     |     विश्व प्रसिद्ध यूनेस्को धरोहर सांची में गूंजा स्वच्छता का संदेश, जनभागीदारी से सफलता से मना स्वच्छ पर्यटन अभियान     |     शाश्वत अष्टाह्निका पर्व: तीर्थधाम ज्ञानोदय जैन मंदिर में सहज शांति विधान, श्रद्धालुओं ने की सुख-समृद्धि की मंगल कामना     |     बालमपुर घाटी में दो ट्रकों के एक ही जगह खराब होने से हाईवे 18 पर लगा बार बार जाम     |     सावन शुरू होने से पहले ही हाईवे-18 पर गूंजा ‘बोल बम’     |     खेतों पर आवारा पशुओं का धावा, रातभर जागकर फसल बचाने को मजबूर किसान     |     शासकीय सांदीपनि विद्यालय के नवीन भवन का 27 जुलाई को होगा लोकार्पण     |     अनुज शर्मा के सोशल मिडिया ट्रोलिंग पर हाईकोर्ट का सख्त नोटिस     |     मंत्री टंकराम वर्मा की पहल,तिल्दा विकासखंड को DMF से 3 करोड़ की सौगात     |     विधायक अनुज शर्मा ने कार्यकर्ताओं संग सुनी ‘मन की बात’, कारगिल के शहीदों को दी श्रद्धांजलि     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811