Let’s travel together.

नगर में 25 अप्रैल को प्रधानमंत्री के रोड-शो के संकेत मिले, समय मिलने का इंतजार

0 90

ग्वालियर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मुरैना में 25 अप्रैल को चुनावी सभा को संबोधित करने के साथ नगर में रोड-शो भी कर सकते हैं। शीर्ष नेतृत्व से रोड-शो की तैयारी करने के संकेत तो मिले हैं, फिलहाल जिला भाजपा को समय मिलने का इंतजार है। भाजपा को उम्मीद है कि प्रधानमंत्री की सभा व रोड शो का अंचल की चारों सीटों पर लाभ मिलेगा। भाजपा लोकसभा चुनाव प्रधानमंत्री के नाम लड़ रही है। फिलहाल संभागीय स्तर पर भाजपा ने सभा की तैयारियां शुरू कर दीं हैं।

चारों सीटों की बजाय मुरैना-श्योपुर से जुटाई जाएगी एक लाख की भीड़

भाजपा के संभागीय प्रभारी विजय दुबे ने बताया कि प्रधानमंत्री की सभा के लिए एक लाख से अधिक की भीड़ जुटाने का लक्ष्य तय किया गया है। सभा के लिए भीड़ केवल मुरैना-श्योपुर से ही जुटाई जायेगी। इसके साथ जिले से लगी भिंड और ग्वालियर शहर की तीनों विधानसभा के कार्यकर्ता भी सभा के लिए अपेक्षित रहेंगें। भाजपा ने गर्मी को देखते हुए मोदी की सभा में भीड़ जुटाने की दृष्टि से मुरैना संसदीय क्षेत्र तक ही सीमित रखा है।

रोड-शो के लिए जिला भाजपा ने आग्रह किया

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के तय कार्यक्रम के अनुसार मुरैना में सभा को संबोधित करने के लिए प्रधानमंत्री ट्रांजिट विजिट पर ग्वालियर आएंगे। यहां से हेलीकाप्टर से मुरैना के लिए रवाना होंगे और सभा को संबोधित करने के बाद वापसी के लिए वे ग्वालियर आएंगे। जिला भाजपा ने मोदी के नगर आगमन का लाभ उठाने के लिए सभा से लौटने के बाद नगर में रोड-शो करने के लिए प्रदेश व शीर्ष नेतृत्व को आग्रह पत्र भेजा है। दिल्ली से इस बात के संकेत अवश्य मिले हैं कि रोड-शो का कार्यक्रम समायोजित करने का प्रयास किया जा रहा है। मंगलवार को इसका फाइनल जवाब मिलेगा। स्थानीय नेताओं को भी उम्मीद है कि मुरैना से लौटते समय रोड-शो के लिए एक घंटे का समय प्रधानमंत्री दे सकते हैं। सतही तौर पर भाजपा ने रोड-शो की तैयारियां शुरू कर दी है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

बैंककर्मी युवती पलक काशिव की इंदौर खजराना में हुई  संदिग्ध परिस्थितियों में मौत     |     आंदोलनों की ‘नई भाषा’ भी रची जेन ज़ी के आक्रोश ने -अजय बोकिल      |     स्वर्णकार श्रेष्ठ फाउंडेशन’ का मोबाइल एप लॉन्च प्रतिभाओं व युवाओं को मिलेगा नया अवसर, रायसेन के विशाल सोनी सम्मानित     |     हलाली डैम मार्ग बना हादसों का इंतजार, पुराना रास्ता बंद कर 100 फीट गहरी खाई के किनारे से गुजरने को मजबूर हैं लोग     |     जगन्नाथ पुरी धाम यात्रा पर रवाना हुए श्रद्धालुओं का पूर्व विधायक भूरिया और पार्षद कटारे ने किया आत्मीय स्वागत     |     CCTV के ‘पहरे’ में सेंध! सरदारपुर नए अस्पताल में 50 कैमरे, पुराने में ‘जीरो’… कर्मचारी की बाइक चोरी     |     पैरामेडिकल विद्यार्थियों के हित में पंजीयन प्रक्रिया होगी और सरल :उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल     |     सांची-विदिशा हाईवे पर दर्दनाक हादसा, युवक ऋषि आचार्य की मौत     |     बच्चों को हर प्रकार की उत्कृष्ट शिक्षा के साथ संस्कार भी मिल सकेंगे ।बच्चों को नवीन भवन का सपना पूरा हुआ- प्रभारी मंत्री पवार     |     किसान नेताओं की गिरफ्तारी के विरोध में गैरतगंज में अल्टीमेटम, पैदल मार्च में शामिल होंगे क्षेत्र के किसान     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811