Let’s travel together.

हनुमान जयंती पर विशेष:: घोड़े पर सवार होकर आए थे धरसीवा में चमत्कारिक हनुमानजी

0 384

हर साल हनुमान जयंती पर होता है विशाल भंडारा
सुरेन्द्र जैन रायपुर

धरसीवा पुलिस थाना के सामने स्थित हनुमान मंदिर में विराजित संकट मोचन श्रीराम भक्त हनुमान जी सभी भक्तों के संकट हरते हैं इस मंदिर में विराजित हनुमान जी का इत्तिहास बड़ा ही रोचक है 75 साल पहले कोल्हान नाला के समीप से हनुमान जी घोड़े पर सवार होकर आए तभी से वह भक्तों की अटूट आस्था का केंद्र बने हैं।
बात उस समय की है जब भारत अंग्रेजो की गुलामी की जंजीरों में जकड़ा हुआ था अग्रेजो के कुशासन काल के समय धरसीवा से 4 किलो मीटर की दूरी पर स्थित कोल्हान नाला के पास झाड़ियों में सिद्ध हनुमान जी की प्रतिमा मौजूद थी जिसके बारे में किसी को भी जानकारी नहीं थी एक दिन एक दुर्घटना दुर्घटना के सिलसिले में थाना के जांच प्रभारी सुबेदार सोनूलाल मिश्रा व हवलदार सत्यनारायण तिवारी घटनास्थल का मौका मुआयना करने घोड़ा से कोल्हान नाला पहुंचे ओर उन्होंने घोड़े को नाले के समीप चारा चरने के लिये छोड़ दिया
घटनास्थल का मौका मुआयना कर सूबेदार व हवलदार जब वापस आने के लिए घोड़ा के पास गये तो घोडा वहां से तस से मस न हो वहीं अडने लगा और जोर जोर से लगा हिनहिनाने लगा घोड़ा बार बार मानो जैंसे कुछ बताने का प्रयास कर रहा हो तब सूबेदार व हवलदार ने चारो तरफ देखा तभी सामने झाडीयो में उन्हें श्रीराम भक्त संकट मोचन हनुमान दद्दा की मनोहारी प्रतिमा दिखाई दी हनुमान जी की प्रतिमा में इतना आकर्षण इतना तेज की सूबेदार ओर हवलदार कुछ समय तक तो बिना पलक झपकाए देखते ही रहे और फिर दंडवत प्रणाम किया इसके बाद वह हनुमान जी की मुर्ति को वहां से किसी तरह निकाले निकालकर घोड़े पर विराजित किये ओर फिर हनुमान जी की मनोहारी प्रतिमा को धरसीवा पुलिस थाना के सामने नीम के वृक्ष के नीचे विराजित किये एवं कुछ समय बाद भक्तों ने उस स्थान पर छोटा सा मंदिर बनवा कर हनुमान जी की विधि विधान से प्राण प्रतिष्ठा की साथ ही इसी मन्दिर के अंदर माँ भगवती दुर्गा जी एव शिवजी की भी प्राण प्रतिष्ठा हुई तभी से हनुमान जी अपने भक्तों की अरदास सुनते आ रहे हैं।
*75 वर्षों से कर रहे विशेष श्रंगार*
संकट मोचन श्रीराम भक्त हनुमान जी के प्रति अटूट आस्था रखने वाले उनके भक्त बीते 75 सालों से हर मंगलवार ओर शनिवार को चमत्कारिक प्रतिमा का विशेष श्रृंगार करते आ रहे है
*हनुमान मित्र मंडली करती है विशाल भंडारा*
धरसीवा ही नहीं अपितु आस-पास के ग्रामीण जनों की भी अटूट आस्था इस मंदिर ओर हनुमान जी के प्रति है हनुमान जी के परम भक्तों ने हनुमान मित्र मंडली बनाई है जो हर साल हनुमान जयंती बड़े ही धूमधाम के साथ मनाती है और पुलिस थाना सहित सभी भक्तों के सहयोग से यहां विशाल भंडारा कर प्रशाद वितरण होता है इस दौरान सुबह से लेकर रात तक भक्तों की अपार भीड़ उमड़ती है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

देहरी खेड़ापति हनुमान मंदिर में आज मनाई जाएगी राधारानी जन्माष्टमी     |     रायसेन दरगाह शरीफ पर उर्स की तैयारियों को लेकर प्रशासन ने की बैठक     |     प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्म दिवस पर नगर परिषद, जनप्रतिनिधियों और भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया श्रमदान     |     राधा अष्टमी पर श्रीजी मंदिर में गूंजेंगे राधा-कृष्ण के भजन, प्राकट्य महोत्सव पर भजन संध्या का आयोजन     |     मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान के अंतर्गत एसडीएम ने सुनीं ग्रामीणों की समस्याएं,विभिन्न संस्थाओं का किया निरीक्षण     |     जिला पंचायत उपचुनाव, लक्ष्मण सिंह लोधी तीर कमान और पूजा चौकसे दो पत्ती चुनाव चिन्ह लेकर उतरे चुनाव मैदान में      |     मंडीदीप रेलवे लाइन पर अज्ञात व्यक्ति गंभीर रूप से घायल मिला, सिर में लगी चोट     |     वनमाली शिक्षक सम्मान 2026 में रायसेन जिले के शिक्षकों को किया सम्मानित     |     दीवानगंज में 10 लाख के जेवरात की चोरी का 24 घंटे में खुलासा, बेटी और उसके दोस्त गिरफ्तार     |     कलेक्टर अरुण विश्वकर्मा ने स्वास्थ्य केंद्र मुड़िया खेड़ा का किया निरीक्षण     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811