आशीष पाण्डेय सिलवानी रायसेन
संविधान निर्माता डॉ भीमराव अंबेडकर की जयंती सिलवानी में अम्बेडकर भवन में उत्साह साथ मनाई गई। इस मौके पर अनुसूचित जाति मोर्चा मण्डल अध्यक्ष रवि माण्डरे सहित कार्यकर्ता उपस्थित रहे, जिन्होंने डॉ अंबेडकर का स्मरण करते हुए उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित किए गये।

इस अवसर पर उन्होंने कहा कि हम सभी को डॉक्टर साहब के बताए हुए पद चिन्हों पर चलना है एवं देश एवं समाज के बीच बढ़ रही दूरियों को दूर करना है साथ ही उन्होंने सभी से कहा कि संपूर्ण समाज संगठित हो और एक साथ काम करें जहां भी मेरी आवश्यकता होगी उसके लिए मैं 24 घंटे आपके साथ खड़ा हूँ । समापन पर डॉ अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए संविधान की शपथ ली गई।